{"_id":"628bd3197ceeb502dd2c8402","slug":"server-of-tundla-toll-plaza-down-hundreds-of-vehicles-stuck-in-jam-tundla-news-agr534516839","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला टोल प्लाजा का सर्वर रहा डाउन, जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला टोल प्लाजा का सर्वर रहा डाउन, जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन
विज्ञापन
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे स्थित टूंडला टोल प्लाजा का सर्वर डाउन रहने वाहनों की कतारें लग गई। फास्टैग के काम न करने पर करीब चार घंटे तक जाम के हालात रहे। जाम में फंसे वाहन स्वामियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सोमवार सुबह साढ़े दस बजे अचानक टोल प्लाजा पर फास्टैग ने काम करना बंद कर दिया। पता चला कि सर्वर डाउन हो गया है। इसके चलते फास्टैग काम नहीं कर रहा ह। इसके चलते टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। वाहन स्वामी गाड़ी से बाहर निकलकर जाम लगने का कारण जानना चाह रहे थे। एक-एक कर काफी देर बाद वाहन टोल बूथ से गुजर रहे थे। टोल कर्मचारियों और वाहन चालकों में वाहन निकालने को लेकर तकरार होती रही। टोल मैनेजर जयवंत चौहान ने बताया कि बारिश और तेज आंधी आने के कारण सर्वर डाउन हो गया था।
फास्टैग से पेमेंट कटने में समय लग रहा था। इसकी वजह से वाहनों की लाइन लग गई थी। जैसे ही सर्वर ठीक हुआ, आसानी से फास्टैग से टोल कटने लगा और वाहनों की लाइन समाप्त हो गई। दोपहर तीन बजे करीब सर्वर ठीक होने के बाद ही टोल से वाहन सुचारु रूप से गुजर सके।