{"_id":"611ace4f8ebc3e42a1149ed8","slug":"server-down-of-tehsil-agra-news-agr503966151","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्री पंजीकरण सर्वर बंद, तहसीलों में नहीं हुए बैनामे .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्री पंजीकरण सर्वर बंद, तहसीलों में नहीं हुए बैनामे .
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। स्टांप एवं निबंधन विभाग का पंजीकरण सर्वर सोमवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहा। सदर तहसील के पांच निबंधन दफ्तरों में एक भी बैनामा दर्ज नहीं हो सका। सर्वर खुलने के इंतजार में क्र्रेता-विक्रेता दिनभर बैठे रहे। अकेले सदर तहसील में 250 से अधिक दस्तावेज पंजीकृत नहीं हो सके। खेरागढ़, किरावली समेत छह तहसीलों में भी यही हाल रहा। करीब चार करोड़ रुपये की राजस्व क्षति का अनुमान है।
सदर तहसील सोमवार को चार दिन की हड़ताल के बाद खुली। सुबह 10 बजे से पक्षकार पहुंचना शुरू हो गए। 11 बजे तक तीन पंजीकरण हुए। जिसके बाद स्टांप एवं निबंधन विभाग का आईजीआरएसयूपी विभागीय पंजीकरण पोर्टल बंद हो गया। सर्वर नहीं चलने से एक भी दस्तावेज पंजीकृत नहीं हो सका। पंजीकृत होने के बाद ही ऑनलाइन बैनामा उप निबंधक के समक्ष प्रस्तुत होता है।
सदर तहसील के अधिवक्ता निशांत चतुर्वेदी ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बैनामा कराने आए लोग परेशान रहे। निबंधन कार्यालय में पेयजल व शौचालय व्यवस्था नहीं हैं। महिला पक्षकारों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। शाम पांच बजे तक पक्षकार सर्वर शुरू होने के इंतजार में बैठ रहे। सर्वर शुरू नहीं होने पर मायूस होकर घर लौट गए। इस दौरान जिन क्रेता-विक्रेताओं के बीच राशि का आदान-प्रदान हो चुका है वह खासे चिंतित नजर आए। अधिवक्ता सत्य प्रकाश धाकरे ने बताया कि खेरागढ़, किरावली समेत अन्य तहसीलों में भी रजिस्ट्री दस्तावेज पंजीकृत नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विवाह पंजीकरण भी नहीं हुए
एक तरफ जमीन, मकान, दुकान की खरीद के दस्तावेज पंजीकृत नहीं होने से बैनामे नहीं हुए। दूसरी तरफ विवाह के पंजीकरण नहीं होने से भी युगलों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। सदर तहसील में पांच निबंधन कार्यालय हैं। जिनमें प्रतिदिन 15 से 20 विवाह पंजीकरण और 250 से 300 बैनामों के लिए दस्तावेजों का पंजीकरण होता है।
आज ठीक होने की उम्मीद
तकनीकी खराबी के कारण पंजीकरण सर्वर नहीं चला है। पूरे जिले में काम प्रभावित रहा है। सर्वर को ठीक कराया जा रहा है। मंगलवार तक सर्वर काम करना शुरू कर देगा। - सुनील कुमार, सहायक महानिरीक्षक, निबंधन विभाग