फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   serve bread in the plate of insult

रोटी दी भी तो जलालत की थाली में

Wed, 23 Mar 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Wed, 23 Mar 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
serve bread in the plate of insult
रोटी दी भी तो जलालत की थाली में - फोटो : अमर उजाला
बच्चों की भूख मां को विचलित कर देती, पिता भी चैन नहीं पाता। जतन यही कि उनके ‘लाल’ को कोई कष्ट न पहुंचे। फैजाबाद की अयोध्या देई इकलौती नहीं, यहां भी सैकड़ों बुजुर्ग मां-बाप का दर्द बहुत कुछ उनके जैसा ही है। रोटी तो कहीं अपनेपन की भूख। पेट भरने को रोटी भले मिलती है पर साथ मेें गालियां भी। बूढ़ी आंखों ने बार अपने ऊपर वे हाथ उठते भी देखें हैं जिन्हें पकड़कर कभी उन्होंने चलना सिखाया था। पेट तो भर जाता, लेकिन हर रोटी पर जलालत की जिंदगी लिख दी। हद हुई तो अपनों को छोड़ रामलाल आश्रम में आकर बाकी के बचे दिन गुजारने लगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को फैजाबाद की अयोध्या देई ने इसलिए आत्मदाह कर लिया था क्योंकि उनके चार बेटे इस बात पर लड़ रहे थे कि उन्हें खाना कौन भेजे और वह तीन दिन से भूखी थीं। पांचवां बेटा मानसिक रूप से विकलांग है। कुछ ऐसे ही बुजुर्ग अपने शहर में भी हैं-
विज्ञापन


चार संतान मेरी, हम किसी के नहीं
रोटी लेकर पीछे भागती, खिलाकर ही अन्न हाथ लगाती। घर आते ही पहले उनका एक ही सवाल, मुन्ने ने खाना खाया कि नहीं। इतना कहते ही लंबी सांस और टप-टप गिरते आंसू। पल्लू से पोंछे और बोली कि हमारे लिए दो पहर की रोटी भी नहीं। इसके बाद लखनऊ निवासी कुसुमलता (75) के मुख से शब्द नहीं फूटे। पर उनकी बेबस आंखें ही जुबां बन गईं।  बात आगे बढ़ाते हुए गोपालदास मित्तल (78) बोले, गाली तो कभी हाथ उठाने में भी बहू-बेटे के हाथ नहीं कांपे। बोले स्टेशनरी का बड़ा कारोबार था, बेटों ने बांट लिया, घर भी नाम करा लिए। इतना कहते ही उनकी आंखों से आंसू झांकने लगे बोले, तीन बेटे और एक बेटी है, लेकिन हम किसी के नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धन-दौलत के साथ मां-बाप का भी बंटवारा
एक बेटा फ्रांस में वैज्ञानिक तो दूसरा अमेरिका में साफ्टवेयर इंजीनियर, बाकी कारोबारी। उम्र होते ही समान बंटवारा कर दिया। बारी हम-दोनों को साथ रखने की आई तो बेटों ने हमें भी बांट दिया। बुलंदशहर निवासी प्रहलाद स्वरूप बंसल (65) बोले, पांच बेटों पर लिए चार-चार रोटी पैदा नहीं हुई। कभी पूरा दिन चाय पर ही गुजर जाता। खाना मांगते तो सुनने को मिलता कौन सी कमाई कर रहे हो, जो अभी से भूख लग आई। कहते ही आंखें भर आईं। बोले, तुमने (संवाददाता से) बात छेड़ी है, इसलिए वरना सब भुला दिया था। बोले, पत्नी से भी बुरा बर्ताव, कोठी उसके नाम है। इसलिए उस पर ‘प्यार’ बना हुआ है। मेरी तरफदारी करती तो उस पर बेटा-बहू आंखें तरेरते। थोड़ी सी जमा पूंजी बची, पेट भरता रहा। खत्म होते ही भूख मिटाने के भी लाले पड़ गए।  


बेटा पीटता, बहू गालियां देती
बहू-बेटे, नाती-पोते परिवार में सब कोई है, लेकिन किसी के पास मां के लिए रोटी नहीं है। ये शब्द थे कमला नगर की लक्ष्मी देवी के। वो बोलीं, बेटा पीटता को बहुओं से भी कड़े शब्द सुनने को मिलते। छोटा बेटा पीटता तो बड़े बचाने भी नहीं आते। एक बार तो पैर ही तोड़ दिया। कई बार भूखी-प्यासी रही। कुछ ऐसा ही दर्द महिंदर कौर और शांति देवी का भी है। बोलती हैं कि पेट की भूख तो बर्दाश्त कर लेते, लेकिन अपमान और जिल्लत की जिंदगी बर्दाश्त से बाहर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed