फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sent off three couples after the agreement

Agra News: समझौते के बाद तीन दंपती को विदा किया

Sat, 13 Apr 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 13 Apr 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Sent off three couples after the agreement
समझौते के बाद तीन दंपती को विदा किया
विज्ञापन


-परिवार परामर्श केंद्र में विवादों की सुनवाई हुई

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को दंपती के विवादों की सुनवाई हुई। 38 मामलों में दंपती के विवादों को सुना गया। तीन दंपती के बीच समझौता होने पर उनको विदा किया गया।

थाना घिरोर के गांव गोधना निवासी पूनम देवी पुत्री भूरेलाल की शादी राहुल पुत्र मगन बिहारी निवासी ग्राम बियामऊ थाना बलरई जिला इटावा के साथ 22 फरवरी 2014 को हुई थी। विवाद के बाद दंपती दो महीने से अलग रह रहे थे। थाना एलाऊ के गांव कसद्द निवासी प्रिया पुत्री अवधेश कुमार की शादी विजेंद्र पुत्र शिवराम सिंह निवासी रूपपुर भरतपुर थाना कोतवाली की शादी 20 जून 2018 को हुई थी। दंपती चार महीने से अलग रह रहे थे।
विज्ञापन


थाना बेवर के तिलियानी सपना कुमारी पुत्री कांशीराम की शादी धर्मेंद्र कुमार पुत्र सुगर सिंह निवासी मोहल्ला टपकन टोला थाना अलीगंज जिला एटा के साथ 11 जून 2022 को हुई थी। दंपती आठ माह से अलग रह रहे थे। पूनम, प्रिया, सपना द्वारा की गई शिकायत पर एसपी ने तीनों मामले समझौते के लिए परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिए। शनिवार को समझौते के बाद उनको विदा कर दिया गया। महिला उप निरीक्षक जय प्रकाशी, रामकिशन यादव, मुजम्मिल मिर्जा, आराधना गुप्ता, कल्यान सिंह, कुसुम चाहर, मीनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed