फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sent four samples of khova and gram flour for testing

खोवा और बेसन के चार नमूने जांच के लिए भेजे

Wed, 10 Aug 2022 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
sent four samples of khova and gram flour for testing
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को करहल, घिरोर और बरनाहल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने खोवा और बेसन के चार नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे हैं। साथ ही बिना पंजीकरण के व्यापार करने पर दो विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल के नेतृत्व ने शिकोहाबाद की डिलीवरी वैन को घिरोर क्षेत्र में रोका। इसका संचालन पीयूष शर्मा द्वारा किया जा रहा था। वैन से टीम ने दो खोवा के नमूने जांच के लिए भरे। इसके बाद भोला किराना स्टोर दिहुली से बेसन का एक नमूना और विकास मिष्ठान भंडार दिहुली से खोवा का एक नमूना लिया। साथ ही दोनों विक्रेताओं को बिना पंजीकरण के कारोबार करने पर नोटिस भी जारी किया गया। इसके अलावा टीम ने आधा दर्जन से अधिक किराना स्टोर और मिष्ठान भंडारों पर निरीक्षण कर साफ-सफाई के निर्देश दिए। खुले में रखे फैनी, घेवर और मिठायों को ढककर रखने के लिए निर्देशित किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा, डॉ. राजीव कुमार, सनोज कुमार और जयदीप मौर्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed