{"_id":"5e48bd6b8ebc3ee5e9250097","slug":"sensation-of-kidnapping-young-girl-in-firozabad-district-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: जसराना-औंछा मार्ग से युवती का अपहरण, पुलिस की सख्ती देख छोड़कर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: जसराना-औंछा मार्ग से युवती का अपहरण, पुलिस की सख्ती देख छोड़कर भागे बदमाश
Mon, 17 Feb 2020 12:26 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के औंछा मार्ग से रविवार को युवती का अपहरण हो गया। जानकारी पर पुलिस ने सीमा सील करा चेकिंग शुरू करा दी। पुलिस की सख्ती देखकर इको सवार युवती को घटनास्थल से पांच किमी दूर छोड़कर भाग गए।
बदमाश युवती से मोबाइल और नकदी लूटकर ले गए। युवती के बरामद होने पर परिजनों के साथ पुलिस ने राहत की सांस ली। मामले में थाना जसराना में तहरीर दी गई है।
थाना जसराना के एक गांव निवासी युवक की पत्नी अपनी बहन निवासी थाना मलावन एटा और अपने दो बच्चों के साथ दिल्ली से गांव आ रही थी। जसराना पहुंचने पर उन्हें लेने अंजली के श्वसुर पहुंच गए। वो बाइक पर बैठाकर सभी को बड़ागांव जा रहे थे।

बाइक को मार दी थी टक्कर
औंछा-जसराना मार्ग पर नगला कलियान के पास पीछे से आई इको कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर मारने के बाद इको सवार लोग युवक की पत्नी की बहन को जबरन को गाड़ी में डालकर ले गए।
इस दौरान इको सवार युवक अपने साथ बाइक की चाबी एवं सामान भी ले गए। पीड़ित ने किसी प्रकार परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी। अपहरण की सूचना से पुलिस मकहमे में हड़कंप मच गया।
इधर, जानकारी के बाद पुलिस ने बेरीकेडिंग लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस की सख्ती को देखकर आरोपी युवक तकरीबन सात किमी आगे युवती को फेंककर चले गए। इस दौरान आरोपी रिंकी के पास से मोबाइल, नकदी एवं जेवर लूटकर ले गए। पुलिस ने युवती से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। मामले में कृष्णमुरारी ने तहरीर दी है।