फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sensation after information of bomb on MG ROAD

एमजी रोड पर दो घंटे ‘बम’ की सनसनी

Thu, 11 Feb 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Thu, 11 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
sensation after information of bomb on MG ROAD
ताजनगरी में लगातार तीसरे दिन भी खौफ बरकरार रहा। बुधवार को एमजी रोड पर ट्रैफिक पोस्ट पर कपड़े के बैग में एक टिफिन मिलने से सनसनी फैल गई। बम की आशंका पर पुलिस ने ट्रैफिक रोक दिया। इसके बाद तकरीबन पौैन घंटे बाद बीडीएस टीम पहुंच गई। टीम ने टिफिन को स्कैन करने के बाद उसे अपने कब्जे में ले लिया। पालीवाल पार्क में खाली जगह पर खोला गया तो उसमें खाना मिला। इस पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सूरसदन पर ट्रैफिक सिपाही अवनीश कुमार और होमगार्ड राजेंद्र सिंह की ड्यूटी थी। अवनीश ने सुबह तकरीबन 9:45 बजे ट्रैफिक पोस्ट पर टिफिन रखा देखा। उन्होंने टिफिन के बारे में आसपास काम कर रहे कुछ मजदूरों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने टिफिन को अपना नहीं बताया। गत दो दिन से स्कूलों में बम धमाकों की धमकी मिलने के मद्देनजर टिफिन में बम की आशंका जाहिर की गई। सिपाही ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद ट्रैफिक रोक दिया गया। भगवान टाकीज की ओर से आने वाले वाहनों को संजय प्लेस, बजीरपुरा रोड की ओर मोड़ दिया, जबकि बजीरपुरा से आने वाले वाहन चौराहे से 20 मीटर पहले ही स्पीड कलर लैब की ओर मोड़ दिए। वहीं हरीपर्वत की ओर से आने वाला ट्रैफिक भी चर्च रोड से निकाला गया। कुछ ही देर मेें लोगों में दहशत फैल गई। तकरीबन पौन घंटे बाद बीडीएस मौके पर पहुंची। टिफिन को पहले स्केन किया गया। इसके बाद उसे रस्सी से उठाकर देखा गया। उसमें किसी तरह का विस्फोटक न होने की पुष्टि होने पर ही उसे कब्जे में लेकर टीम पालीवाल पार्क गई। वहां पर खोलने पर उसमें से सब्जी और रोटी मिली। इस दौरान तकरीबन दो घंटे तक सनसनी रही।
विज्ञापन


30 मिनट तक लगा रहा जाम
सूरसदन पर ट्रैफिक रोके जाने के कारण एमजी रोड पर जाम लग गया। चर्च रोड और बजीरपुरा रोड, संजय प्लेस पर बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। तकरीबन 30 मिनट तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब क्या हुआ
9:45 बजे : सिपाही ने टिफिन रखा देखा।
10:00 बजे : पुलिस कंट्रोल रूम को बताया।
10:05 बजे : सूरसदन पर ट्रैफिक रोका गया।
10:45 बजे : बीडीएस टीम मौके पर पहुंची।
11:15 बजे : टिफिन को चेक किया गया।
11:30 बजे : कब्जे में लेकर चली गई टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed