{"_id":"6a67c0be133193b6fd041bfd","slug":"senior-mens-wrestling-trials-on-11th-and-12th-agra-news-c-365-1-sagr1045-109037-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीनियर पुरुष कुश्ती के ट्रायल्स 11 और 12 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीनियर पुरुष कुश्ती के ट्रायल्स 11 और 12 को
Tue, 28 Jul 2026 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
आगरा। प्रदेश के खेल निदेशालय की ओर से 16 और 17 अगस्त को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता होनी है। इसमें आगरा मंडल की टीम के चयन के लिए आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल्स 11 और मंडल स्तरीय 12 को दोपहर 3 बजे से होंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता 55 से 65 किग्रा, 66 से 80 किग्रा और 80 किग्रा से अधिक भारवर्ग में होगी। विजेताओं को उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार व उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु के खिताब के साथ 11,000 से 1,1,000 तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन