{"_id":"64995ca13f6502522707e0e9","slug":"senior-bjp-leader-and-rajya-sabha-mp-hardwar-dubey-passed-away-crowd-of-ministers-last-rites-2023-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardwar Dubey Passed Away: हरद्वार दुबे ने आगरा में मजूबत की थी BJP की नींव, जानें राजनीतिक सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardwar Dubey Passed Away: हरद्वार दुबे ने आगरा में मजूबत की थी BJP की नींव, जानें राजनीतिक सफर
Mon, 26 Jun 2023 03:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 26 Jun 2023 03:08 PM IST
सार
हरद्वार दुबे आरएसएस के सक्रिय स्वयंसेवक भी रहे। आज 74 वर्ष की उम्र में उनके निधन की सूचना मिलने के बाद पार्टी और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। इस सूचना के बाद सुबह से ही उनके आवास पर शुभचिंतकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वांचल के कई नेताओं के बारे में वैसे तो परिचय होगा, लेकिन हरद्वार दुबे इनमें से ऐसे थे, जिन्होंने ताजनगरी आगरा में बीजेपी की नींव को मजबूत करने का काम किया। आगरा में भाजपा के पांच पांडवों में शामिल हरद्वार दुबे वर्तमान में राज्यसभा सांसद थे। वे छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। विद्यार्थी परिषद से शुरुआत करने वाले श्रीदुबे आरएसएस के सक्रिय स्वयंसेवक भी रहे। आज 74 वर्ष की उम्र में उनके निधन की सूचना मिलने के बाद पार्टी और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। इस सूचना के बाद सुबह से ही उनके आवास पर शुभचिंतकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। उनकी अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित कई मंत्री और पार्टी पदाधिकारी आगरा पहुंच गए।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे के निधन की सूचना प्रातः 5.50 बजे मिली। उनका निधन दिल्ली में प्रातः 4.30 बजे हुआ है। वहां से उनका पार्थिव शरीर आगरा के धौलपुर हाउस स्थित उनके आवास पर लाया गया। सांसद हरद्वार दुबे की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित कई मंत्री आगरा पहुंच गए हैं। हरद्वार दुबे हरद्वार दुबे का जन्म 1 जुलाई, 1949 को हुसैनाबाद, बलिया, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
ये भी पढ़ें - 'पापा का साथ नहीं छोडूंगा': घर लौटने के लिए पत्नी की शर्त, पति ने लिया ऐसा फैसला; आप भी कहेंगे बेटा हो तो ऐसा
ये भी पढ़ें - 'पापा का साथ नहीं छोडूंगा': घर लौटने के लिए पत्नी की शर्त, पति ने लिया ऐसा फैसला; आप भी कहेंगे बेटा हो तो ऐसा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में मजबूत की भाजपा की नींव
पूर्वांचल में जन्मे हरद्वार दुबे ने आगरा में भाजपा की नींव को मजबूत करने का काम किया। हरद्वार दुबे भाजपा के पांच पांडवों में से आखिर पांडव बचे थे। हरद्वार दुबे से पहले राजकुमार सामा, भगवान शंकर रावत, रमेशकांत लवानिया, सत्य प्रकाश विकल का निधन हो चुका है। इन सबको भाजपा का पांच पांडव कहा जाता था।ये भी पढ़ें - विवाहिता ने नहर में लगाई छलांग: फोन कर मायके में दी सूचना, बोली- ससुराल वालों ने कर दी हद...,अब नहीं जीना