{"_id":"6511c3ca89544b57fc00c1a6","slug":"sending-obscene-messages-to-a-girl-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-4957-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवती को भेज रहा अश्लील मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवती को भेज रहा अश्लील मैसेज
Mon, 25 Sep 2023 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
युवती को भेज रहा अश्लील मैसेज
-फोन पर देता है गालियां, पीड़िता पहुंची थाने
संवाद न्यूज एजेंसी
बिछवां। शोहदे की हरकत से परेशान एक युवती ने थाने पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि उसे अश्लील मैसेज करता है। नंबर बदल बदल कर फोन करते हुए गाली गलौज करता है। वह अब परेशान हो चुकी है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि 21 सितंबर को उसके पास एक कॉल आई। उसने फोन पर बात की तो युवक गालियां देने लगा। अंजान नंबर से गाली गलौज सुनकर उसने कॉल को काट दिया। इसके बाद नंबर बदल बदल कर उसे फोन कर परेशान कर रहा है। उसे अश्लील मैसेज कर रहा है। जब नंबर को ब्लॉक कर दिया तो अन्य नंबर से कॉल की। वह शोहदे की इस हरकत से मानसिक रूप से काफी परेशान और डरी हुई है। परिवार के लोग भी सहमे हुए हैं। पीड़िता ने पुलिस को आरोपी के फोन नंबर और भेजे गए मैसेज भी दिखाए। आरोपी की गिरफ्तारी किए जाने और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।