फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Semester examinations will be held from November in Dr. Bhimrao Ambedkar University in Agra

Agra University: सत्र नियमित करने की कवायद...नवंबर में होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं, तैयारियों में जुटा विश्वविद्य

Sun, 14 Sep 2025 12:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 14 Sep 2025 12:14 PM IST
सार

डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से सत्र को नियमित करने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द दीक्षांत समारोह के बाद अब सेमेस्टर परीक्षाएं नवंबर में कराने की तैयारी है। 
 

विज्ञापन
Semester examinations will be held from November in Dr. Bhimrao Ambedkar University in Agra
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सत्र 2025-26 की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर में कराएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। संबद्ध कॉलेज और आवासीय संस्थानों के करीब पौने तीन लाख सीटें स्नातक प्रथम वर्ष के कोर्स में हैं। अक्तूबर माह के मध्य में परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन सत्र नियमित करने में लगा है। इसी कड़ी में दीक्षांत समारोह अगस्त में करा लिया गया। मई में स्नातक में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण खोल दिए गए थे। हालांकि कम प्रवेश के कारण तीन बार वेब पंजीकरण की तिथि बढ़ाई जा चुकी है। फिलहाल 30 सितंबर तक छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

इस साल विवि ने परंपरागत रूप से बढ़ाई जाने वाली 30 प्रतिशत सीटों में वृद्धि नहीं की। सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत सीट वृद्धि की गई। बीडी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. वंदना सिंह का कहना है कि उनके संस्थान में स्नातक और परास्नातक कोर्सों में सीटें रिक्त हैं। इच्छुक छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। वहीं अधिकांश कॉलेजों में नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू कराया जा चुका है।

ये भी पढ़ें-UP: ताजमहल को बारिश में पहुंचा नुकसान...मुख्य गुंबद के बाद मीनारों में सीलन का खतरा, थर्मल स्कैनिंग से लगा पता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed