फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Self finance colleges will be given information related to NEP today

सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को आज दी जाएगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुड़ी जानकारी

Tue, 08 Feb 2022 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Self finance colleges will be given information related to NEP today
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत जिला समन्वयक बनाए गए सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि कॉलेज के सभागार में दोपहर दो बजे सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक बुलाई गई है। इसमें प्राचार्यों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में जारी शासनादेशों और विश्वविद्यालय के अध्यादेश में किए गए प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। यदि कॉलेजों को कोई दिक्कत आ रही होगी तो उनकी समस्या का समाधान भी किया जाएगा। मिड टर्म परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। हर जिले को में दो समन्वयक बनाए गए हैं। आगरा में डॉ. एसपी सिंह के अलावा बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम सिंह समन्वयक हैं। वह भी बैठक में प्रशिक्षण देंगी। जिले में सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की संख्या175 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed