{"_id":"69ced893f679c33ddd062654","slug":"self-finance-college-association-submitted-a-memorandum-to-the-vice-chancellor-agra-news-c-364-1-ag11018-127170-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन ने विश्वविद्यालय की कुलपति से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में प्रयोगात्मक परीक्षा, वेब रजिस्ट्रेशन और संबद्धता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को उठाया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने छात्रहित में फैसला लेने का अनुरोध किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह आर्य ने बताया कि उन्होंने कुलपति से विश्वविद्यालय की कुछ समस्याओं पर चर्चा की। मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से तीन प्रमुख बिंदुओं को रखा गया, जिसमें प्रयोगात्मक परीक्षाओं के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करना इसके अतिरिक्त, वेब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की गई। कॉलेजों की संबद्धता से संबंधित समस्याओं पर भी ध्यान आकर्षित किया गया। उन्होंने बताया कि इस बातचीत के बाद कुलपति से छात्रहित में सकारात्मक निर्णय का भरोसा मिला है। ज्ञापन देने वालों में बृजेश शर्मा, चौधरी कृपाल सिंह आर्य, राजीव सिंह, प्रमोद सिंह और मानवेंद्र छोकर, श्याम चौधरी, प्रमोद तोमर, मुकेश शर्मा, नरेंद्र यादव आदि शामिल रहे।