फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sefty by lady police constable

महिलाओं को महफूज करेगी खाकी, कॉल पर तत्काल पहुंचेगी महिला पुलिस

Fri, 07 Feb 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
sefty by lady police constable
कासगंज। आधी आबादी की सुरक्षा का जिम्मा अब महिला पुलिस संभालेगी। यूपी 112 पुलिस महिलाओं को महफूज करने के साथ साथ उनका सहयोग भी करेगी। यदि कोई महिला मदद की गुहार लगाती है तो महिला आरक्षी उनकी मदद को पहुंचेगी। यूपी 112 की गाड़ियों पर सिर्फ पुरुष पुलिस तैनात थी, लेकिन अब यहां महिला पुलिसकर्मी भी तैनात नजर आएंगी। फिलहाल सर्किल स्तर पर यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

मुख्यालय से सहमति इस बात पर बनी है कि यदि किसी महिला या युवती को किसी भी ऑफिस, बाजार, घर आते जाते डर लग रहा है तो वह यूपी 112 पर कॉल करके सहायता मांग सकती है। महिला स्कूटी से हो, अपनी गाड़ी से या टैक्सी से पुलिस उसके साथ घर तक जाएगी।
विज्ञापन

यहां होगी तैनाती
सर्किल स्तर की यूपी 112 की गाड़ियों पर फिलहाल महिला आरक्षी तैनात होंगी। यदि यह प्रयोग पूरी तरह सफल रहा तो अन्य गाड़ियों पर भी महिला पुलिस तैनात की जाएगी। पुलिस कासगंज सर्किल के मुख्यालय पर कासगंज में, पटियाली सर्किल के मुख्यालय पर गंजडुंडवारा में और सहावर सर्किल के कस्बा सहावर में यूपी 112 की गाड़ियों पर महिला आरक्षी तैनात की जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रख सकें नजर
व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी यूपी 112 की गाड़ियों पर तैनात पुलिसबल का पर्यवेक्षण करेंगे। वह देखेंगे कि सर्किल मुख्यालय की गाड़ी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने किस तरह, कब और क्या मदद की है। सीओ की निगरानी में महिला सुरक्षा का प्लान तैयार रहेगा।

आंकड़े की नजर से-
- 7 लाख से अधिक है जिले की महिला आबादी।
- 1 महिला थाना है जिले में।
- 100 से अधिक हैं महिला पुलिसकर्मी।
- 18 यूपी 112 की गाड़ियां हैं जिले में।
- 3 गाड़ियाें पर फिलहाल लागू होगा प्लान।
यह अच्छी पहल है
- पुलिस की यह एक अच्छी पहल है। इससे महिला सुरक्षा को बल मिलेगा और महिलाएं असुरक्षित महसूस नहीं करेंगी- कांछी शर्मा।
पहल से बढ़ेगा हौंसला
- रात का अंधेरा हो या सुनसान क्षेत्र कभी कभी डर लगता है। अब पुलिस की इस पहल से छात्राओं, महिलाओं, युवतियों का हौसला बढ़ेगा- अनुराधा।
लागू किया जा रहा प्लान
- सर्किल स्तर पर यूपी 112 की गाड़ियों पर यह प्लान लागू किया जा रहा है। जिससे कि यदि कोई महिला असुरक्षित महसूस करते तो कॉल आते ही तत्काल महिला पुलिस यूपी 112 की गाड़ी से मौके पर मदद के लिए पहुंच जाए- सुशील घुले, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed