{"_id":"591dc2574f1c1b2d0bf23ded","slug":"security-of-tajmahal-affected-due-to-low-water-level-in-yamuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना का जलस्तर गिरा, ताजमहल की सुरक्षा को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना का जलस्तर गिरा, ताजमहल की सुरक्षा को खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 18 May 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल और यमुना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना में जलस्तर घटने से शहर में पेयजल ही नहीं ताजमहल की सुरक्षा पर भी सकंट खड़ा हो गया है। नावों और स्टीमर से स्मारक के पार्श्व में गश्त नहीं हो पा रही। ऐसे में पुलिस ने पेट्रोलिंग के लिए दो हॉवर क्राफ्ट मोटरबोट (विदेशी नाव) की मांग रखी है। यह नाव कम पानी में भी चल सकती है। मगर, मुश्किल यह है कि यह देश में उपलब्ध ही नहीं है। इसलिए इस प्रस्ताव को पुलिस मुख्यालय भेजने की संस्तुति की गई है।
पिछले दिनों मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस समस्या को उठाया गया। बाद में ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए गठित स्थायी समिति की बैठक के लिए भी इस संबंध में प्रस्ताव रखा गया है। मंडलायुक्त की बैठक में बताया गया कि यमुना का जलस्तर घटने की वजह से रिवर पेट्रोलिंग नहीं हो पा रही।
बैठक में उठी इस समस्या के बाद स्थायी समिति की बैठक के लिए पुलिस की ओर से ताज के उत्तरी दिशा से यमुना नदी से पानी एवं बिना पानी के पेट्रोलिंग के लिए दो हॉवर क्राफ्ट मोटरबोट उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया। पुलिस का कहना है कि नदी से सुरक्षा व्यवस्था के लि ए दो मोटर बोट धीमी स्पीड की पुराने मॉडल की हैं। जब नदी में पानी कम हो जाता है तो दोनों नावें नहीं चल पातीं।
विज्ञापन
पानी कम होने के कारण ताजमहल ‘लाइन ऑफ फायर’ (अतिसंवेदनशील) में आ जाता है। इसी के चलते हॉवर क्राफ्ट मोटर बोट का सुझाव दिया गया है। मगर, विभाग ने जब इसको खरीदने के लिए पड़ताल की तो पता चला कि यह नाव देश में उपलब्ध ही नहीं है। ऐसे में इस प्रस्ताव को पुलिस मुख्यालय भेजने की तैयारी की जा रही है।