{"_id":"6ac41961de1f2da65b099474","slug":"security-for-the-shri-ram-barat-procession-will-be-ensured-through-mobile-police-outposts-agra-news-c-25-1-agr1034-1177596-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चलती चौकियों से होगी श्रीराम बरात की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चलती चौकियों से होगी श्रीराम बरात की सुरक्षा
Tue, 06 Oct 2026 03:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल
आगरा। राम बरात में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। हर 10-15 झांकियों के साथ चलती चाैकी (डायनेमिक टीमें) चलेंगी जबकि पूरे मार्ग को जोन, सेक्टर और सब सेक्टर में बांटकर निगरानी की जाएगी। ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी।
सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल ने राम बरात की ड्यूटी में लगाए गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को दो हिस्सों में बांटा है। चार जोन, आठ सेक्टर और 17 सब-सेक्टर बनाए हैं। प्रत्येक जोन की अपर पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी, सेक्टर की जिम्मेदारी सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी को दी गई है।
सब-सेक्टर और सहायक सब-सेक्टर में निरीक्षक और उपनिरीक्षक रहेंगे। डायनेमिक ड्यूटी को दो जोन में बांटा गया है। शोभायात्रा के साथ चलने वाली प्रत्येक 10 से 15 झांकियों के समूह के साथ एक सहायक पुलिस आयुक्त, एक निरीक्षक, 10 से 15 पुलिसकर्मी और एक सेक्शन पीएसी रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था में कमिश्नरेट के अलावा अन्य जनपदों से आए पुलिस बल और अधिकारियों को भी लगाया गया है।