फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   security default in ram barat

...तो राम भरोसे निकलेगी राम बारात

Wed, 30 Sep 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Wed, 30 Sep 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
security default in ram barat
जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटा सरकारी अमला शहर के प्रमुख आयोजन राम बारात और जनकपुरी महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था को भूल गया। इस चूक का एहसास हुआ तो अधिकारियों के होश उड़ गए। दरअसल, आठ अक्तूबर की शाम को राम बारात शोभायात्रा निकलेगी और नौ अक्तूबर को एत्माद्पुर और फतेहाबाद तहसील में चुनाव होगा। शाम से ही फोर्स मतदेय स्थलों पर तैनात कर दिया जाएगा। इस समस्या से निपटने के लिए शासन से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव स्थानीय प्रशासन की देखरेख में होता है। केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती नहीं की जाती है। प्रथम चरण का चुनाव नौ अक्तूबर को जिले की एत्मादपुर और फतेहाबाद तहसील में होगा। इस बीच शहर में बड़े आयोजन राम बारात और जनकपुरी महोत्सव भी प्रस्तावित है। हर वर्ष जिले की फोर्स के अलावा मथुरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी तक की फोर्स बुलाई जाती है। फायर ब्रिगेड, बम निरोधक दस्ता, खुफिया विभाग की तैनाती होती है। लेकिन इस बार चुनाव के चलते इन जिलों से भी फोर्स नहीं मिलेगी। वहीं मतदान से एक दिन पहले आठ अक्तूबर की शाम को पुलिस फोर्स मतदेय स्थलों की सुरक्षा को चली जाएगी। अब बड़ा सवाल यह कि यदि अधिकारी और फोर्स रात भर राम बारात में जागेंगे तो सुबह चुनाव कैसे होगा। नौ अक्टूबर को जनकपुरी महोत्सव का मुख्य आयोजन होगा। फोर्स देर शाम तक लौटेगी। ऐसे में थकी-हारी फोर्स को जनकपुरी की सुरक्षा में नहीं लगाया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो अधिकारियों ने फोर्स की डिमांड की है और फोर्स न मिलने की स्थिति में चुनाव स्थगित करने का भी अनुरोध किया है।  एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन को फोर्स की डिमांड भेज दी गई है।
विज्ञापन

शासन से मांगी फोर्स
1400 कांस्टेबल
125 हेड कांस्टेबल
200 सब इंस्पेक्टर
10 एडिशनल एसपी
20 डिप्टी एसपी
10 कंपनी पीएसी
कहां से आएगी इतना फोर्स
अधिकारियों की समस्या यह है कि जिला पंचायत चुनाव प्रदेश के सभी जिलों में होगा। ऐसे में आगरा के लिए फोर्स उपलब्ध कराना शासन के लिए भी आसान नहीं होगा। इस संबंध में एसपी प्रोटोकाल अशोक कुमार त्रिपाठी का कहना है कि सिविल पुलिस तो मिलना मुश्किल है, लेकिन पुलिस के ऐसे कई महकमे हैं जहां से फोर्स की व्यवस्था हो सकती है। मुख्य रूप से सीबीसीआईडी, विजिलेंस, हाईडिल विजिलेंस आदि विभागों से फोर्स मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल डिफेंस को भी तैयार में जुटा प्रशासन
फोर्स की कमी को देखते हुए प्रशासन ने सिविल डिफेंस की सेवाएं लेने का मन बना लिया है। एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि राम बारात और जनकपुरी में सिविल डिफेंस वालंटियर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उम्मीद है कि शासन से जो फोर्स मांगा है वह मिल जाएगा। बावजूद इसके सिविल डिफेंस को तैयार रहने के लिए कहा जा रहा है। सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों की अतिरिक्त सेवाएं भी ली जा सकती है।

मजिस्ट्रेटों की चुनाव ड्यूटी हटाई
राम बारात और जनकपुरी महोत्सव को देखते हुए शहर क्षेत्र के एसीएम, एसडीएम और अन्य अधिकारियों को फिलहाल चुनाव ड्यूटी से रोक दिया है। एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी एसीएम और एसडीएम सदर चुनाव ड्यूटी नहीं करेंगे, उन्हेें राम बारात शोभायात्रा की जिम्मेदारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed