फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Secretary Urban Development Anurag Yadav Meeting With Departments Over Corona Virus

मथुराः कोरोना के आंकड़े न देने पर सचिव ने स्वास्थ्य अधिकारियों को लगाई फटकार

Fri, 08 May 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 08 May 2020 12:03 AM IST
सार

जनपद में कोरोना वायरस से लड़ने की तैयारियों का लिया जायजा 
 

विज्ञापन
Secretary Urban Development Anurag Yadav Meeting With Departments Over Corona Virus
कलक्ट्रेट में बैठक के दौरान सचिव शहरी विकास अनुराग यादव व मथुरा के प्रशासनिक अफसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड-19 के नोडल अधिकारी सचिव शहरी विकास अनुराग यादव ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में कोरोना वायरस के हालत की जानकारी ली।
विज्ञापन


जिले की सही जानकारी न देने पर सचिव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सहित कई स्वास्थ्य अधिकारियों की फटकार लगाई। सचिव ने सख्त लहजे में कहा कि शुक्रवार की सुबह तक कोरोना वायरस से संबंधित सभी आंकड़े उन्हें उपलब्ध कराए जाएं। 
विज्ञापन


सचिव ने निर्देश दिए कि प्रत्येक हॉटस्पॉट क्षेत्रों में किए गए सर्वे, उसमें मिले संदिग्ध व्यक्तियों और सैंपलिंग की रिपोर्ट उन्हें दी जाए। उन्होंने प्रत्येक हॉटस्पॉट क्षेत्रों में घरों की संख्या, वर्तमान में आइसोलेशन व क्वांरटीन में रखे व्यक्तियों की संख्या और उनको दिए जाने वाले भोजन के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव को बताया गया कि जनपद में पांच हॉटस्पॉट क्षेत्र, 11 एपी सेंटर, 1550 लोगों की सैंपलिंग की गई है, 172 केस पैडिंग हैं। अब तक 205 व्यक्ति डिस्चार्ज किए गए और 272 व्यक्तियों को क्वांरटीन किया गया है, जिसमें 66 लोग तब्लीगी जमात से संबंधित हैं।

सचिव ने निर्देश दिए कि जिला अस्पताल में खांसी, बुखार एवं अन्य कोई कोरोना वायरस से संबंधित लक्षणों के व्यक्तियों को अलग से देखा जाए और अन्य बीमारियों से संबंधित व्यक्तियों को भी अलग देखकर उनका इलाज किया जाए।

कोरोना योद्धाओं के लिए आइसोलेशन एवं क्वांरटीन वार्डों और सैंपलिंग करने वाले कर्मचारियों की पर्याप्त सुरक्षा की जाए और जो आवश्यक सामग्री जैसे पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) किट, मास्क, एवं अन्य सामान भी उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों को भी प्रशिक्षण देकर तत्काल खुलवाया जाए, जिससे आम आदमियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बनाए गए बैरियर पर आने-जाने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाए एवं प्रत्येक घरों में आवागमन कम किया जाए।
 

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने सचिव को बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में आवश्यक खाद्य सामग्री जैसे दूध, सब्जी, फल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जा रहा है, जिसको हॉटस्पॉट क्षेत्र गेट के बाहर लोगों को उपलब्ध करा दिया जाता है।

एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस बल लगाया है। जनपद में नौ एंट्री प्वाइंट हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सीनियर सिटीजनों का एक ग्रुप बनाया गया है, जिसमें वह अपनी आवश्यकता और परेशानियों के संबंध में जानकारी दे देते हैं, जिससे उनकी समस्याओं का निस्तारण तत्काल कर दिया जाता है। नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़, मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़, अपरजिलाधिकारी वित्त बृजेश कुमार, सीएमओ डॉ. शेर सिंह आदि उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed