फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Secret of second marriage revealed after seeing objectionable photos in husband's mobile

Agra News: पति के मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो देख खुला दूसरी शादी का राज

Sat, 25 Jan 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 25 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Secret of second marriage revealed after seeing objectionable photos in husband's mobile
मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव सहारा की एक महिला को उसके पति के फोन में दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक फोटो मिले। इसे देख पत्नी का माथा ठनक गया। उसने विरोध किया तो पति ने पिटाई कर दी। महिला ने थाना पुलिस को फोटो साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पीड़िता मीनू सिंह का आरोप है कि पति शिव प्रतार चौहान, सास कुसमा देवी, देवर उदित प्रताप, ननद, पूनम, ननदोई हेमंत पहले से ही उसे आए दिन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते आ रहे थे। 9 जनवरी को उन्हें पता चला कि पति शिव प्रताप चौहान ने दूसरी शादी कर ली है। विरोध पर पति ने गाली गलौज करते हुए पिटाई की। मासूम बच्ची सहित घर से बाहर निकाल दिया। पता लगा है कि पति ने अपने साथ कार्य करने वाली युवती से ही शादी कर ली। इसके बाद उसके साथ बाहर नौकरी करने के नाम पर रहने भी लगा। इंस्पेक्टर बिछवां अवनीश त्यागी के अनुसार सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed