{"_id":"63131c654ab1a40bfc5488b4","slug":"secret-of-death-of-married-woman-revealed-in-the-post-mortem-report-first-strangled-then-burnt-on-gas-stove","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला विवाहिता की मौत का राज, पहले गला दबाया, फिर गैस चूल्हे पर जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला विवाहिता की मौत का राज, पहले गला दबाया, फिर गैस चूल्हे पर जलाया
Sat, 03 Sep 2022 02:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 03 Sep 2022 02:50 PM IST
सार
सदर क्षेत्र में विवाहिता की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कहानी ही बदल गई। अभी तक पुलिस मौत को हादसा मानकर जांच कर रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की कहानी सामने आई है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सदर के महादेव नगर में विवाहिता कुमकुम उर्फ भाग्यश्री के साथ हादसा नहीं हुआ था। गृह क्लेश में पति ने उसकी गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद हादसा साबित करने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सच सामने आया। पति ने दलील दी थी कि गैस चूल्हे पर गिर जाने से जलकर पत्नी की मौत हो गई थी। पुलिस उसे जेल भेजने के बाद अब अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
अलीगढ़ निवासी कुमकुम (28) की शादी 10 फरवरी 2015 को महादेव नगर निवासी फैक्टरी कर्मी मनोज गोस्वामी से हुई थी। 6 और 3 साल की दो बेटियां हैं। कुमुकुम के भाई अखिलेश ने बताया था कि 30 अगस्त को ससुरालियों ने उन्हें फोन कर कुमकुम के जल जाने की खबर दी। वह लोग पहुंचे तो मौत हो चुकी थी। शक जताने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला दबाने से आया। इस पर पति मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ में पता चला कि दंपती में आए दिन झगड़ा होता था। घटना वाले दिन भी झगड़े के बाद कुमकुम चाय बनाने आई थी। पीछे से आकर पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद चूल्हे पर जलाने का प्रयास किया। इसमें उसके हाथ भी झुलस गए थे। पति को जेल भेजा गया है। मुकदमे में पति के अलावा चार आरोपी और हैं। उनके संबंध में विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि मनोज को पत्नी का अपने घरवालों से बात करना खराब लगता था। इसको लेकर वर्ष 2018 में भी झगड़ा हुआ था। तब मामला पुलिस के पास पहुंचा था। बाद में समझौता हो गया था। कुमकुम मोबाइल पर फिर घरवालों से बात करने लगी थी।