{"_id":"66b655918c831bc51e035c36","slug":"secondary-teachers-take-out-bike-rally-for-old-pension-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-122117-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुरानी पेंशन के लिए माध्यमिक शिक्षकों ने निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुरानी पेंशन के लिए माध्यमिक शिक्षकों ने निकाली बाइक रैली
Fri, 09 Aug 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
शहर में बाइक रैली निकालते माध्यमिक शिक्षक।
- फोटो : शहर में बाइक रैली निकालते माध्यमिक शिक्षक।
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने प्रातीय नेतृत्व के आह्वान पर पुरानी पेंशन और शिक्षकों की अन्य समस्याओं को लेकर बाइक रैली निकाली। शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। 23 सूत्री ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण की मांग मुख्यमंत्री से की गई।
शुक्रवार को दोपहर दो बजे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिले के शिक्षक शहर के छोटा क्रिश्चियन मैदान में एकत्रित हुए। यहां से शिक्षक बाइक रैली लेकर कलेक्ट्रेट के लिए निकले। रैली में शामिल शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली आदि से संबंधित स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लेकर चल रहे थे। कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षकों ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम 23 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, वित्तविहीन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिलाए जाने, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग की गई। इसके अतिरिक्त माध्यमिक शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि की मांग की गई।
विज्ञापन
बाइक रैली में शामिल प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्णानंद दुबे ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों की समस्याओं को लेकर ये रैली निकाली गई है। यदि समय रहते शिक्षकों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगे और भी बड़ा आंदोलन होगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक यादव, संरक्षक मंत्री मुकेश चौहान, जिला मंत्री विजय पीटर, जिला संयोजक उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ अरुण यादव सत्यवीर सिंह यादव, दलवीर सिंह, विमल कुशवाह, ओमकांत दुबे आदि मौजूद रहे।