फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Second counseling for admission in PhD in Dr Bhimrao Ambedkar University Agra

Agra University: पीएचडी में प्रवेश के लिए दूसरी काउंसिलिंग आज, 29 विषयों में 455 सीटें हैं खाली

Mon, 20 Jun 2022 12:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jun 2022 12:18 AM IST
सार

29 विषयों के लिए काउंसलिंग विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस के भौतिक विज्ञान विभाग में आयोजित की जाएगी। इसके लिए समय सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन
Second counseling for admission in PhD in Dr Bhimrao Ambedkar University Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पीएचडी में प्रवेश के लिए दूसरी काउंसिलिंग 20 जून को कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस के भौतिक विज्ञान विभाग में पहुंचना है। पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


कार्यवाहक डीन रिसर्च प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि पीएचडी के 29 विषयों में 455 सीटें खाली रह गई हैं, उनको भरे जाने के लिए काउंसिलिंग कराई जा रही है। समय सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों और उनकी एक छाया प्रति का सेट बनाकर खंदारी परिसर में उपस्थित होना है। काउंसिलिंग के लिए वित्त अधिकारी, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नाम में बना हुआ 500 रुपये का ड्राफ्ट अपने साथ ले जाना होगा।

विज्ञापन

किस विषय में कितनी सीटें खाली 

रसायन विज्ञान विषय में पीएचडी की 118 सीटें, अंग्रेजी में 45, शारीरिक शिक्षा में 42, अर्थशास्त्र 34, शिक्षाशास्त्र में 26, भौतिक विज्ञान में 25, मनोविज्ञान में 23, जंतु विज्ञान में 20, गृह विज्ञान में 14, गणित में 12, हिंदी में 11, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, राजनीतिशास्त्र, संगीत और कंप्यूटर साइंस में 10-10 सीटें खाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एग्रीकल्चर केमिस्ट्री एंड सोइल साइंस व प्रबंधन में 07-07, एग्रीकल्चर-एग्रोनॉमी में 06, समाजशास्त्र में 05, इतिहास व एकाउंट एंड लॉ में 04-04, संस्कृत, भाषा विज्ञान, भूगोल में 03-03, लॉ, टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट में 02-02, अप्लाइड बिजनेस इकनॉमिक्स, ड्राइंग एंड पेंटिंग व सांख्यिकी में 01-01 सीटें खाली हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed