फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Second accused accused in the case of burning the youth arrested

Agra News: युवक को जलाने के मामले में आरोपित दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Mar 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 22 Mar 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Second accused accused in the case of burning the youth arrested
कासगंज। पेट्रोल डालकर युवक को जलाने के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।इस मामले में दोनों ही हत्या के आरोपी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

नगर के किला मोहल्ला इलाके में 8 मार्च को कथित प्रेमिका के घर के बाहर पेट्रोल डालकर जलाए गए युवक विशाल की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। इस घटना में युवक गंभीर रूप से जलकर घायल हुआ था। उसका इलाज अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। 14 मार्च को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद बरेली-मथुरा फोरलेन मार्ग पर अशोक नगर तिराहे पर जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और मुकदमा हत्या की धाराओं में परिवर्तित करने की मांग उठाई। पुलिस ने तत्काल मुकदमा हत्या की धाराओं में तब्दील किया। 15 मार्च को पुलिस ने एक आरोपी धीरज निवासी मोहल्ला किला को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि नीरज फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


युवक की मौत के मामले के दूसरे आरोपी नीरज को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस गहनता से मामले की विवेचना कर रही है।- अजीत चौहान, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed