{"_id":"6a078a8f0c7b60dd12025cee","slug":"search-for-bjp-district-presidents-close-aide-police-to-interrogate-him-at-hotel-agra-news-c-25-1-agr1034-1060126-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाजपा जिलाध्यक्ष के करीबी की तलाश, होटल में पूछताछ करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाजपा जिलाध्यक्ष के करीबी की तलाश, होटल में पूछताछ करेगी पुलिस
विज्ञापन
आगरा। थाना ताजगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया के करीबी शैलेंद्र चौधरी, उसके पिता देवेंद्र सिंह और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके होटल में जाकर भी हड़ताल की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जाएगी। पीड़ित को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।
रोझोली, किरावली निवासी अनीश चाहर ने आरोप लगाया था कि शैलेंद्र उधार में दिए दो लाख के बदले चार लाख रुपये वसूल चुका है। इसके बावजूद रकम मांगना बंद नहीं किया। 5 मई को सेल्फी पॉइंट पर बुलाकर अपने होटल ले गया था। कमरे में बंधक बनाने के बाद पिटाई की थी। गाड़ी और उसमें रखे रुपये गायब कर दिए थे।
एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित ने होटल में ले जाकर पिटाई का आरोप लगाया है। इसकी पुष्टि के लिए होटल के कैमरों की जांच की जाएगी। कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। इसके लिए पीड़ित को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा।आरोपी की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है।