फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDRF team started searching for the child

Agra News: एसडीआरएफ टीम ने शुरू की बालक की तलाश

Sun, 14 Jan 2024 11:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jan 2024 11:09 AM IST
विज्ञापन
SDRF team started searching for the child
एसडीआरएफ टीम ने शुरू की बालक की तलाश
विज्ञापन

बकरियां चराने के दौरान नदी में डूब कर हुआ है लापता
संवाद न्यूज एजेंसी

बिछवां (मैनपुरी)। कस्बा स्थित काली नदी में डूबे बालक की तलाश के लिए राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) आगरा की टीम मैनपुरी पहुंची। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ नदी में खोजबीन शुरू कर दी है। शनिवार को थानाध्यक्ष भी मौके पर मौजूद रहे।

थाना क्षेत्र के गांव हन्नूखेड़ा निवासी 8 वर्षीय बृहस्पतिवार को काली नदी के पास बकरियां चराने के लिए आया था। दोस्तों के साथ खेलते समय किसी तरह से वह नदी में जा गिरा। जानकारी होने के बाद परिजन ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी थी। तभी से गोताखोर नदी में तलाश कर रहे हैं। शनिवार को एसडीआरएफ आगरा की टीम कस्बा पहुंची। थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी के साथ तलाश शुरू की। थानाध्यक्ष ने भी काफी देर तक स्टीमर में बैठ कर कांटा आदि के जरिए तलाश की। बालक को ढूंढने के लिए जहां पुलिस की कवायद जारी है। उधर बालक के परिजन बेहद परेशान हैं। आर्यन का पता न लगने के चलते सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed