{"_id":"6925f0b74acf2faaa3057d1d","slug":"sdm-inspected-the-preparations-for-the-margashirsha-fair-and-gave-instructions-kasganj-news-c-175-1-kas1001-139965-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एसडीएम ने देखीं मेला मार्गशीर्ष की तैयारियां, निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एसडीएम ने देखीं मेला मार्गशीर्ष की तैयारियां, निर्देश दिए
Tue, 25 Nov 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो10सोरोंजी के मेला ग्राउंड में दुकानें तैयार करते कारीगर। संवाद
- फोटो : ईको चालक सलमान की हत्या में गिरफ्तार आरोपी राजकुमार। स्रोतः पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोरोंजी। मेला मार्गशीर्ष मैदान में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मैदान में मंगलवार को मौत का कुआं और अन्य मनोरंजक शो की तैयारियां पूरी करने का काम किया गया। नोडल अधिकारी एसडीएम संजीव कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
प्रांतीय मेला मार्गशीर्ष शुरू होने में सिर्फ तीन दिन ही बचे हैं। 29 नवंबर को शाम 5 बजे प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह इसका उद्घाटन करेंगे। मेला परिसर और हरि की पौड़ी के किनारे लाइट लगाने का कार्य जारी है। पालिका की ओर से रंगाई पुताई, सेल्फी प्वाइंट बनाने और फुव्वारे सही करने आदि सौंदर्यीकरण के कार्य पूरे कर लिए गए हैं। हरि की पौड़ी किनारे साधू-संतों के लिए ठहरने की व्यवस्था भी की गई है।
मेले में खाजला, पत्थर का सामान और कंबल-कालीन वालों ने अपनी दुकानें सजाकर बिक्री भी शुरू कर दी है। मेले में ढोलक, संदूक, गर्म वस्त्र, खिलौने, चाइनीज फास्ट फूड, कॉस्मेटिक्स आइटम, किचन संबंधी सामान आदि के दुकानदार जिनको दुकान लगाने के लिए स्थान का आवंटन हो चुका है वो मैदान में अपनी अस्थायी दुकानें बना रहे हैं।