फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDM furious upon seeing filth outside the operation theatre.

Agra News: ऑपरेशन थिएटर के बाहर गंदगी देख बिफरीं एसडीएम

Sun, 05 Jul 2026 02:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
SDM furious upon seeing filth outside the operation theatre.
फतेहाबाद फोटो।सीएचसी में स्टॉक रजिस्टर को चैक करती एसडीएम स्वाति शर्मा - फोटो : Archive
फतेहाबाद। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम फतेहाबाद स्वाति शर्मा ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में भारी गंदगी और स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाकर सात दिन में व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम स्वाति शर्मा ने निरीक्षण की शुरुआत सबसे पहले दवा वितरण काउंटर से की। इसके बाद उन्होंने ओपीडी का रुख किया और वहां भर्ती मरीजों से उनके इलाज व मिल रही सुविधाओं के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली। कोल्ड चेन रूम में पहुंचकर उन्होंने वैक्सीन के रखरखाव और संबंधित रजिस्टरों की जांच की। एसडीएम ऑपरेशन थिएटर (ओटी) पहुंचीं, तो बाहर गंदगी का अंबार लगा हुआ था। अंदर भी स्थिति बदतर थी। खुले में कॉटन, सिरिंज सहित अन्य मेडिकल वेस्ट पड़ा था। इस पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम ने कहा अस्पताल में मरीज ठीक होने आते हैं। अगर ऑपरेशन थिएटर के पास इस तरह खुले में मेडिकल वेस्ट पड़ा रहेगा, तो मरीजों में संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ जाएगा। इसे तुरंत साफ किया जाए। इसके बाद जब उन्होंने अस्पताल के शौचालयों का निरीक्षण किया, तो शौचालयों में पानी के लिए बाल्टी या डिब्बे तक की व्यवस्था नहीं थी। इसके बाद औषधि भंडार के निरीक्षण में दवाओं का रखरखाव सही नहीं मिला और स्टॉक रजिस्टर में भी एंट्री अधूरी व गलत पाई गई। एसडीएम ने स्टॉक रजिस्टर को नियमानुसार मेंटेन करने के कड़े आदेश दिए। वहीं, आरबीएसके कक्ष सहित अन्य नए कमरों और वार्डों में बिछी बेडशीट भी गंदी पाई गईं, जिन्हें तुरंत बदलने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम फतेहाबाद स्वाति शर्मा ने बताया कि सीएचसी के निरीक्षण के दौरान कई खामियां और गंदगी मिली है, जिसे लेकर संबंधित स्टाफ को कड़ी फटकार लगाते हुए सफाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ठीक 7 दिन के बाद पुनः निरीक्षण किया जाएगा। स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed