फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sdm action jholachap

एसडीएम ने सीएचसी अधीक्षक सहित मारा झोलाछाप की दुकान पर छापा

Mon, 30 Dec 2019 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
sdm action jholachap
टूंडला। सोमवार को एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ झोलाछाप द्वारा गलत तरीके से गर्भपात कराने की शिकायत पर दुकान पर छापा मारा। मौके पर झोलाछाप बिना डिग्री उपचार करते हुए मिला। एसडीएम ने नोटिस जारी कर झोलाछाप से डिग्री व प्रैक्टिस करने के कागजात तलब किए हैं।
विज्ञापन

मनी की मढ़ैया निवासी भगवती प्रसाद पुत्र मंगल सिंह ने एक दुकान पर झोलाछाप द्वारा बिना डिग्री के मरीज देखने एवं गर्भपात कराने की शिकायत जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह से की थी। उपजिलाधिकारी केपी सिंह तोमर ने बताया कि जिलाधिकारी के यहां हुई शिकायत के आधार पर सोमवार दोपहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा के साथ मिलकर दुकान पर छापा मारा गया।
विज्ञापन

मौके पर झोलाछाप मरीज को देखते हुए मिला। उन्होंने जब झोलाछाप से प्रैक्टिस संबंधी डिग्री मांगी तो वह कोई भी कागजात नहीं दिखा सका। उसे 15 दिन के अंदर डिग्री उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। एसडीएम ने कहा है कि झोलाछाप द्वारा डिग्री न दिखाए जाने पर उसकी दुकान को सील कर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जनमानस के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed