फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Screening of Corona virus suspected will be in district hospital agra

कोरोना वायरस: जिला अस्पताल में होगी संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग, बनी अतिरिक्त टीम

Sat, 08 Feb 2020 06:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Feb 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Screening of Corona virus suspected will be in district hospital agra
जिला अस्पताल में बनाया गया आइसोलेशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों को देखते हुए जिला अस्पताल में भी स्क्रीनिंग टीम बनाई गई है। यह अस्पताल में आने वाले संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग करेगी। नमूने लेने की जरूरत पड़ी तो सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) की टीम बुलाई जाएगी।
विज्ञापन


कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों को भर्ती करने के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी और जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। अभी जिला अस्पताल में ही पांच संदिग्ध मरीजों की जांच की गई है। इसमें से बेलनगंज निवासी और उसकी चीन निवासी पत्नी के नमूने लिए गए थे। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में दंपती में बीमारी नहीं पाई गई। बुधवार को चीन के तीन पर्यटकों की भी स्क्रीनिंग की थी। ऐसे में संदिग्ध मरीज आने पर जिला अस्पताल में छह सदस्यों की स्क्रीनिंग टीम बनाई है, जो रोस्टर प्रणाली के तहत 24 घंटे सेवाएं देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह टीम स्क्रीनिंग करने के बाद संदिग्ध में वायरस के लक्षण नजर आने पर नमूने लेने के लिए एसएन कॉलेज से स्पेशल टीम बुलाई जाएगी। एसआईसी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग करने के लिए अलग टीम बना दी है, 24 घंटे टीम सक्रिय रहेगी। नमूने लेने के लिए एसएन से स्पेशल टीम बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed