{"_id":"66ff6346a99c87100608b930","slug":"scrap-dealer-dies-informer-beats-him-brutally-police-sent-the-accused-to-jail-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कबाड़ व्यापारी की मौत, मुखबिर ने बेरहमी से की थी पिटाई; आरोपियों को भेजा पुलिस ने जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कबाड़ व्यापारी की मौत, मुखबिर ने बेरहमी से की थी पिटाई; आरोपियों को भेजा पुलिस ने जेल
Fri, 04 Oct 2024 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 04 Oct 2024 09:08 AM IST
सार
आगरा में मुखबिर की पिटाई से घायल कबाड़ व्यापारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस आरोपी और उसके भाई को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सदर थाना क्षेत्र के सेवला में एक सप्ताह पहले पुलिस के मुखबिर को पांच हजार रुपये देने से इन्कार करने पर कबाड़ व्यापारी सलमान पर हमला बोला गया था। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को सलमान की मौत हो गई। पुुलिस इस मामले में मुखबिर और उसके भाई को जेल भेज चुकी है।
अमर विहार काॅलोनी सेवला निवासी सलमान (20) कबाड़ का काम करते थे। चोरी का माल काटने के शक में 19 सितंबर की रात को बुंदू कटरा चौकी पुलिस सलमान को पकड़कर ले गई। भाई आशिक ने स्क्रैप की रसीद दिखाई। पुलिस पर 15 हजार रुपये लेकर छोड़ने का आरोप लगाया।
चौकी से बाहर आते ही पुलिस के मुखबिर मनीष ने सलमान से 5000 रुपये मांगे। इन्कार करने पर मनीष ने पंकज, दीपक समेत आधा दर्जन लोगों के साथ 26 सितंबर को सलमान को लोहे के पाइप से पीटकर गंभीर घायल कर दिया था। परिजन सलमान को जयपुर के अस्पताल में ले गए थे। वहां सलमान की मृत्यु हो गई।