फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   scoundrel got caught in affair of dating went to meet dressed up but ended up in jail because of girl

UP: डेटिंग के चक्कर में फंस गया शोहदा...सजधज कर पहुंचा मिलना, युवती के चक्कर में पहुंचा हवालात

Wed, 12 Mar 2025 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Mar 2025 09:08 AM IST
सार

 व्हाट्सएप और फेसबुक पर अश्लील मैसेज कर दोस्ती का दबाव बना रहे शोहदे को युवती ने डेटिंग के बहाने मिलने बुलाया। पुलिस ने आरोपी के वहीं दबोच लिया।
 

विज्ञापन
scoundrel got caught in affair of dating went to meet dressed up but ended up in jail because of girl
युवती सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की एक समाज सेविका को शोहदा पिछले चार महीने से व्हाट्सएप और फेसबुक पर अश्लील मैसेज कर दोस्ती का दबाव बना रहा था। पीड़िता ने सदर पुलिस की मदद से शोहदे को डेटिंग पर बुलाकर पकड़वा दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के सेवला जाट निवासी सौरभ जैन नाम का युवक दिल्ली की समाज सेविका को कई दिनों से परेशान कर रहा था। समाजसेविका ने पुलिस को बताया कि पिछले चार महीने से व्हाट्सएप और फेसबुक पर अश्लील मैसेज कर दोस्ती का दबाव बना रहा था। कई बार मना करने के बावजूद परेशान करना बंद नही किया।
विज्ञापन


फोन कर आगरा आने का दबाव बनाने लगा। शोहदे को सबक सिखाने की ठान ली। सोमवार को शोहदे से मिलने दिल्ली से आगरा आ गईं। थाना सदर बाजार पुलिस से शिकायत की। सौरव को डेटिंग पर बुला लिया, यहां पर पुलिस पहले से मौजूद रही। सौरव के आने पर पुलिस ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed