फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   scorching heat in agra after temperature cross 43 degree

ताज में मेटल डिटेक्टर के ऊपर लगे पंखे खराब, गर्मी से बेहाल हो रहे जवान, ठंडे पानी की भी किल्लत

Fri, 10 May 2019 02:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 May 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
scorching heat in agra after temperature cross 43 degree
मेटल डिटेक्टर के ऊपर लगे पंखे खराब - फोटो : अमर उजाला
आगरा में 44 डिग्री के पास चल रहे पारे में ताजमहल में पर्यटक दहकते पत्थरों से परेशान हैं तो यहां की सुरक्षा जिम्मेदारी संभाल रहे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान गर्मी में पंखे खराब होने से बेहाल हैं। 
विज्ञापन


ताजमहल के प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा जांच के लिए लगाए गए मेटल डिटेक्टर के ऊपर जो पंखे लगाए गए थे, वह एक साल से खराब हैं, जिससे जवानों को पसीने से तरबतर होकर ड्यूटी अंजाम देनी पड़ रही है।
विज्ञापन


ताज में सुरक्षा जांच स्थल पर पंखे खराब हैं तो पीने का ठंडा पानी भी मयस्सर नहीं हो रहा। म्यूजियम और मेहमानखाने की ओर लगे आरओ प्लांट पर पर्यटकों की भीड़ ज्यादा है, जिससे यहां पानी ठंडा नहीं मिल पा रहा। शाम को प्लांट बंद कर दिए जाने से पर्यटक परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन तेज गर्मी और धूल भरी हवाएं

गुरुवार को लू के थपेड़े परेशान करते रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 43.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री पर पहुंच गया। शुक्रवार की शुरुआत भी गर्म हवाओं के साथ हुई। दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान बढ़ेगा। दिन में पारा 44 डिग्री के पार जा सकता है, वहीं रविवार तक गर्मी में कमी आने के आसार कम हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद तेज धूप भरी हवाएं भी चल सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed