{"_id":"603bd4768ebc3e8ca62a3302","slug":"science-modle-exhibition-kasganj-news-agr482676673","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का किया गया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का किया गया आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुलार सेव द प्लांट संस्था के द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन दद्दा पब्लिक स्कूल में किया। इसमें बच्चों ने विज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित मॉडलों का प्रदर्शन किया। अतिथियों ने बच्चों के मॉडलों की सराहना की।
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के द्वारा वाटर हार्वेस्टिंग, विंड मिल, सोलर एनर्जी, पर्यावरण संरक्षण, जल चक्र, हाउस मॉडल, वाटर प्यूरिफिकेशन आदि मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी नीतू यादव ने कहा कि छात्र छात्राओं के द्वारा मानव जीवन में विज्ञान के महत्व पर बच्चों को जानकारी दी और बच्चों के मॉडलों को सराहा।
समाजसेवी डॉ. लाइक अली खान, सुधा सिंह को पर्यावरण एवं जल है तो कल अभियान के अंतर्गत संस्था से जोड़ा गया। उन्हें दुलार मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक डॉ. मनोज शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया और संस्था के द्वारा किए जाने वाले निर्धनों, दिव्यांगों, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण को प्रचार प्रसार सहित अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। विज्ञान प्रदर्शनी में कार्यकारी अध्यक्ष कामिनी गुप्ता, योगेंद्र वर्मा, डॉ. फारूक अहमद, सत्येंद्र पाल सिंह बैस एडवोकेट, अशोक गौड, एसबी सिंह, अजय बाजपेई, संध्या, मीना, मंजू, ताशु, वाशु, निरंजन सोलंकी आदि मौजूद रहे।