फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Schools Will Reopen From 16 August 2021

आगरा में खुलेंगे स्कूल: 16 से शुरू होंगे विद्यालय, बच्चों की काउंसिलिंग कक्षा भी लगेगी, जानें क्या है व्यवस्था और कोविड नियम

Thu, 12 Aug 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 12 Aug 2021 12:03 AM IST
सार

संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि 16 से कक्षा नौ से 12 तक के विद्यालय कोविड नियमों का पालन करते हुए खोले जाएंगे, स्कूलों में निरीक्षण कर व्यवस्थाएं भी परखी जाएंगी। 

विज्ञापन
Schools Will Reopen From 16 August 2021
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इसी महीने की 16 तारीख को स्कूल खुलेंगे। बच्चों को मास्क पहनाकर और सैनिटाइजर के साथ भेंजे। 16 अगस्त से कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल खोलने के आदेश के बाद विद्यार्थियों के अभिभावकों के फोन पर स्कूल संचालक यही संदेश भेज रहे हैं।
विज्ञापन

नप्सा के अध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद पहली बार माध्यमिक विद्यालय स्कूल खोले जा रहे हैं, ऐसे में सरकारी दिशा-निर्देश के अनुसार पूरी तैयारी कर रहे हैं। अभिभावकों को फोन पर संदेश भेजे गए हैं, जिसमें बच्चों के स्कूल आने के समय और उनको कोरोना से बचाव के उपाय के बारे में भी बताया जा रहा है। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि 16 से कक्षा नौ से 12 तक के विद्यालय कोविड नियमों का पालन करते हुए खोले जाएंगे, स्कूलों में निरीक्षण कर व्यवस्थाएं भी परखी जाएंगी। 
विज्ञापन


बच्चों की कराई जाएगी काउंसिलिंग: डॉ. गिरधर शर्मा
- अप्सा के डॉ. गिरधर शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने कहर बरपाया था, इससे कई बच्चों ने अपनों को भी खोया होगा, ऐसे में सभी बच्चों की काउंसिलिंग भी कराई जाएगी, जिसमें बच्चों को कोविड नियमों का पालन करते हुए विद्यालय और पढ़ाई के वक्त कैसे सुरक्षित रह सकते हैं, इसकी जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षण संस्थान में कोविड नियमों के साथ होगी पढ़ाई
- उच्च शिक्षण संस्थानों को 15 अगस्त को खोलने के शासन से निर्देश मिले हैं। स्वतंत्रता दिवस पर अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इसके अगले दिन ही शैक्षणिक गतिविधियां संचालित होंगी। सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन, मास्क के साथ ही प्रवेश जैसे नियम सख्ती से पालन कराने को कहा है।

स्कूलों में यह की जा रही है व्यवस्था: 
- प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन
- 50 फीसदी की क्षमता से विद्यार्थी बुलाए गए।
- सिटिंग प्लान में एक मीटर दूर बच्चे बैठेंगे। 
- झुंड में पढ़ाई, खेलकूद गतिविधियों पर पाबंदी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed