फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Schools of nine to 12 will open from tomorrow, physical arrangements will have to be made

कल से खुलेंगे नौ से 12 के स्कूल, करनी होंगी भौतिक व्यवस्थाएं

Sat, 14 Aug 2021 06:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Schools of nine to 12 will open from tomorrow, physical arrangements will have to be made
मैनपुरी। कोरोना महामारी के बाद शासन ने कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों को 16 अगस्त से खोलने का निर्णय लिया है। शासन के निर्देश पर स्कूलों में विशेष इंतजाम कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल दो पालियों में 50 प्रतिशत छात्र-छात्राओं के साथ संचालित किए जाएंगे। अधिकारियों ने स्कूलों में विशेष इंतजाम के निर्देश दिए हैं। सप्ताह में पांच दिन ही विद्यालय संचालित होंगे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बाद कल से विद्यालय खुलने जा रहे हैं। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नाजर सिंह यादव ने बताया कि शासनादेश के तहत सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को छोड़कर विद्यालयों का संचालन होगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी विद्यालयों में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए इंतजाम किए जा रहे हैं। शासनादेश के तहत दो पालियों में कक्षाओं का संचालन होगा। प्रथम पाली में सुबह आठ से 12 बजे तक और द्वितीय पाली में आपरान्ह 12:30 बजे से 4:30 बजे तक कक्षाओं का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में करनी होंगी ये व्यवस्थाएं
प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नाजर सिंह यादव ने बताया कि कोराना महामारी के बाद खुलने वाले स्कूलों में भौतिक रूप से कोविड-19 की गाइड लाइन का पूरा पालन करना होगा। स्कूलों में साफ-सफाई, साज सज्जा, कोविड गाइड लाइन, सेनिटाइजर, मास्क, थर्मल स्केनर, हैंडवाश, सोशल डिस्टेंसिंग, पल्स ऑक्सीमीटर आदि की व्यवस्था भी करनी होगी।

साशन से नियुक्ति नोडल अधिकारी करेंगी निरीक्षण
प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नाजर सिंह यादव ने बताया कि शासन ने 16 अगस्त को स्कूलों के खुलने के साथ ही प्रदेश के सभी जनपदों में निरीक्षण कराने की व्यवस्था की है। इसके लिए प्रदेश स्तर से ही नोडल अधिकारी भी नियुक्ति किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में सहायक निदेशक खेल एवं शिक्षा निदेशालय लखनऊ प्रतिमा सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वे किसी भी विद्यालय में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed