{"_id":"64b0449502d09fafec07dcc9","slug":"schools-are-not-taking-interest-in-registering-for-inspire-award-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-1771-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: इंस्पायर अवॉर्ड में पंजीकरण कराने को विद्यालय नहीं ले रहे रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: इंस्पायर अवॉर्ड में पंजीकरण कराने को विद्यालय नहीं ले रहे रुचि
Fri, 14 Jul 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना में बाल वैज्ञानिकों के पंजीकरण के लिए पोर्टल खुल गया है। योजना में अंतर्गत बाल वैज्ञानिकों को अपने आइडिया पोर्टल पर पंजीकरण कराने हैं। चयनित विद्यार्थियों को मॉडल बनाने को 10 हजार रुपये सरकार के द्वारा दिए जाते हैं। इस कार्य में विद्यालय रुचि नहीं ले रहे हैं। अभी तक केवल एक विद्यालय ने ही अपने बच्चों को पंजीकृत कराया है। जबकि जनपद में 271 विद्यालय हैं।
जिला समन्वयक डॉ. जयंत कुमार गुप्ता ने बताया कि इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना में कक्षा 6 से 10 के विज्ञान विषय के मेधावी विद्यार्थियों का पंजीकरण होना है। जिसमें विद्यार्थी पर आइडिया देते हैं। जिनके चयन के बाद उनके खातों में विज्ञान मॉडल बनाने को धनराशि उनके खातों में दी जाएगी। जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में जिनका प्रदर्शन विद्यार्थियों के द्वारा किया जाना है। अभी पोर्टल ओपन हैं, पंजीकरण कराए जा सकते हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने कहा कि योजना में पंजीकरण की गति काफी धीमी है। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य अपने यहां के अध्ययनरत कक्षा 6 से 10 के कम से कम 5 विद्यार्थियों का पंजीकरण इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के अंतर्गत कराएं। इस कार्य में लापरवाही न की जाए।