फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School vehicles will do election duty parents should be ready to drop children to school

Lok Sabha Election 2024: चुनाव ड्यूटी करेंगे स्कूली वाहन, मम्मी-पापा रहें तैयार; शुरू हुआ अधिग्रहण

Tue, 09 Apr 2024 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Apr 2024 09:09 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। चुनाव में स्कूली वाहनों को भी लगाया जाएगा। ऐसे में बच्चों को स्कूल तक लाने ले जाने का जिम्मा मम्मी-पापा को भी उठाना पड़ेगा। 

 

विज्ञापन
School vehicles will do election duty parents should be ready to drop children to school
स्कूल वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में लोकसभा चुनाव के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने वाहनों का अधिग्रहण करने के लिए नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। स्कूली वाहनों का अधिग्रहण भी किया जाएगा। 907 छोटी व बड़ी स्कूली बस और करीब 3 हजार स्कूली वैन का अधिग्रहण किया जाना है। 4 से 8 मई तक बच्चों को स्कूल छोड़ने की जिम्मेदारी मम्मी-पापा को उठानी होगी क्योंकि स्कूल वैन नहीं आएगी।
विज्ञापन


7 मई को लोकसभा चुनाव के लिए जिले में मतदान का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किए जा रहे है, जिससे उनके वाहन का अधिग्रहण किया जा सकें। इसे लेकर सबसे अधिक परेशानी उन अभिभावकों को होगी, जिनके बच्चे बस या वैन से स्कूल जाते हैं।
विज्ञापन


एआरटीओ (प्रशासन) एनसी शर्मा ने बताया कि चुनाव में वाहन अधिग्रहण के लिए 907 छोटी व बड़ी स्कूली बसों के साथ करीब 3 हजार स्कूली वैन के स्वामियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। 4 मई की शाम से वाहनों का अधिग्रहण करना शुरू हो जाएगा। 8 मई को यह वाहन चुनाव ड्यूटी से मुक्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

परिवहन निगम की भी तैयार में लगा
परिवहन निगम की भी चुनाव को लेकर तैयारी में लगा हुआ है। पुलिस स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों को मतदान स्थल तक निगम की बसों से भेजा जाता है। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि चुनाव में करीब 300 बसों की आवश्यकता पड़ सकती है। उसी के हिसाब से तैयारी की जा रही है। यात्रियों को दिक्कत न आए, उसके लिए भी योजना तैयार की जा रही है।

 

मतदान स्थलों के हिसाब से वाहनों का निर्धारण
जिले में मतदान स्थलों के हिसाब से वाहनों का निर्धारण किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के लिए 3695 मतदान स्थल, सेक्टर 364 और 58 जोन बनाए गए है। इस हिसाब से करीब 1417 हल्के वाहनों की आवश्यकता पड़ेगी, जबकि 1625 वाहनों की उपलब्धता है। भारी वाहनों में 593 बसें, 404 मिनी बसें, 50 ट्रक और 25 मिनी ट्रक अधिग्रहण करने का लक्ष्य रखा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed