फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School vehicles could not be operated without fitness

Agra News: बिना फिटनेस के नहीं होने पाए स्कूल वाहनों का संचालन

Thu, 29 Aug 2024 03:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 29 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
School vehicles could not be operated without fitness
कासगंज। मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने कहा कि जिम्मेदार लोग ध्यान रखें कि बिना फिटनेस संबंधी मानकों का पालन किए कोई भी स्कूल वाहन का संचालन नहीं होने पाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मिलजुल कर प्रयास करें। जो ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं उन पर कार्य शुरू किया जाए। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कोई भी स्कूल वाहन बिना फिटनेस के संचालित नहीं होना चाहिए। ऐसे वाहन यदि दुर्घटनाग्रस्त होते हैं तो संबंधित स्कूल संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। ओवर लोडिंग कर चलने वाले वाहनों के लाइसेंस तत्काल निलंबित कराए जाएं। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि हिट एंड रन के मामलों में किसी वाहन की टक्कर से मृत्यु होने अथवा चोटिल होने की दशा में परिवहन विभाग द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अधिक से अधिक लोगों को दी जाए। इसके लिए पुलिस व परिवहन विभाग मिल कर कार्य करें। दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील स्थलों की कमियों को अधिशाषी अभियंता लोकनिर्माण विभाग एवं संबंधित निर्माणदायी संस्था तत्काल सुधार कर अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed