फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School vehicle permit will no longer be easily available in Divisional Transport Department in Agra

Agra News: आरटीओ के एक आदेश ने स्कूल वाहन स्वामियों की उड़ाई नींद, खतरे में परमिट

Thu, 27 Jul 2023 11:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Jul 2023 11:02 AM IST
सार

Agra News: आगरा में आरटीओ के एक आदेश ने स्कूल वाहन स्वामियों की नींद उड़ा दी है। इससे उनके वाहन का परमिट खतरे में है। 

विज्ञापन
School vehicle permit will no longer be easily available in Divisional Transport Department in Agra
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में संभागीय परिवहन विभाग में स्कूली वाहन परमिट अब आसानी से नहीं मिलेगा। आरटीओ (प्रशासन) अरुण कुमार ने आठ सीट में पंजीकृत वाहन को स्कूली परमिट देने का आदेश दिया है। परमिट के साथ स्कूल का पत्र भी वाहन स्वामी को जमा करना होगा। इस आदेश से स्कूल वाहन स्वामियों की नींद उड़ गई है। अभी तक वाहन के आधार पर स्कूल वाहन परमिट मिल जाता है।

विज्ञापन


जिले में कई इको और वैन स्कूल वाहन में संचालित हो रही हैं। कई स्कूल वाले इन वाहनों की कोई जिम्मेदारी नहीं लेते है। कोई दुर्घटना होने पर स्कूल जिम्मेदारी से बच जाते हैं। अब ऐसा नहीं हो सकेगा, क्योंकि आरटीओ में स्कूल वाहन परमिट को लेकर कुछ नियम और लागू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आगरा पेशाब कांड: पीड़ित भी आया पुलिस के सामने, उस रात किए गए जुर्म की दास्तां सुन कांप गई रूह

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक पांच व सात सीट में पंजीकृत वाहन को भी परमिट मिल जाता था। अब एक चालक और सात सवारी में पंजीकृत वाले वाहन को स्कूल वाहन का परमिट मिलेगा। एआरटीओ (प्रशासन) एनसी शर्मा ने बताया कि स्कूल वाहनों को लेकर नियम बने हुए हैं, उनको लागू किया गया है। स्कूल की स्वीकृति वाला पत्र भी आरटीओ कार्यालय में जमा करना होगा। इसके बिना पुराने परमिट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और न वाहन की फिटनेस जांच होगी।

बढ़ सकती है अभिभावकों की परेशानी

आरटीओ की तरफ से नियम लागू कर दिए गए है। इसका असर कुछ दिन में नजर आ सकता है खासतौर से मिशनरी स्कूलों से जुड़े वाहनों को लेकर। मिशनरी स्कूलों के बच्चों को छोड़ने और लाने के लिए छोटे स्कूली वाहन लगे हुए हैं। पिटनेस न होने पर स्कूल वाहन बंद हो सकते हैं। इससे अभिभावकों की परेशानी बढ़ जाएगी, बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने खुद जाना होगा।

यह भी पढ़ेंः- CM Yogi Agra Visit: सीएम ने जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन को मनकामेश्वर से किया संबोधित, अब बदल जाएगा नाम

अवैध स्कूल वाहनों का होगा खुलासा

स्कूल का पत्र जमा होने से अवैध स्कूली वाहनों का खुलासा हो सकेगा। अभी एक या दो वाहन का स्कूल परमिट आरटीओ से ले लिया जाता है। उसकी आड़ में चार से पांच अन्य वाहन लगा दिए जाते हैं। अब किस स्कूल से कितने वाहन जुड़े हैं, इसकी जानकारी भी आरटीओ अधिकारियों के पास होगी। इससे अवैध स्कूली वाहनों को पकड़ने में आसानी होगी।

आरटीओ में पंजीकृत स्कूली वाहन

  • बस-1180
  • वैन-370
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed