{"_id":"64c1edd828bd61c8430ccfa5","slug":"cm-yogi-addressed-jama-masjid-metro-station-as-mankameshwar-in-agra-now-name-will-be-changed-2023-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Agra Visit: सीएम ने जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन को मनकामेश्वर से किया संबोधित, अब बदल जाएगा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi Agra Visit: सीएम ने जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन को मनकामेश्वर से किया संबोधित, अब बदल जाएगा नाम
Thu, 27 Jul 2023 10:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 27 Jul 2023 10:02 AM IST
सार
CM Yogi Agra Visit: आगरा में सीएम ने जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन को मनकामेश्वर के नाम से संबोधित किया। अब इसका नाम बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
CM Yogi Agra Visit: सीएम ने जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन को मनकामेश्वर से किया संबोधित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मेट्रो के हाई स्पीड ट्रायल के दौरान जामा मस्जिद स्टेशन को मनकामेश्वर स्टेशन के नाम संबोधित किया। वहीं, आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर योगी सरकार डॉ. बीआर आंबेडकर कर सकती है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसीएल) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने 'अमर उजाला' को बताया कि मुख्यमंत्री ने जो कहा है, उस पर अमल किया जाएगा। सरकार के पास अधिकार है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में निर्देश मिलने पर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार से स्वीकृत करा केंद्र को भेजा जाएगा। केंद्र से यह परियोजना स्वीकृत है। जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के नाम पर कुछ संगठनों ने आपत्ति जताई थी। नाम बदलकर मनकामेश्वर करने की मांग रखी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- CM Yogi Agra Visit: नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ा गए योगी, बोले- संगठन का सम्मान नहीं करने वाले होंगे किनारे
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने बताया कि जामा मस्जिद के साथ फोर्ट मेट्रो स्टेशन का नाम बदला जाएगा। दोनों स्टेशन के नाम बदलने के प्रस्ताव जिलाधिकारी से अनुमोदित करा मुख्यमंत्री को भेजे जाएंगे। पहले चरण में तीन भूमिगत स्टेशन बन रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः- आगरा में उफान पर यमुना: एक बार फिर बाढ़ की दहशत में लोग...रातों की नींद उड़ी; हाई अलर्ट जारी
यह भी पढ़ेंः- आगरा में उफान पर यमुना: एक बार फिर बाढ़ की दहशत में लोग...रातों की नींद उड़ी; हाई अलर्ट जारी
इनमें ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन हैं। पहले कॉरिडोर में सात ताजमहल से लेकर आरबीएस कॉलेज तक सात भूमिगत और ताज पूर्वी गेट, बसई, फतेहाबाद रोड, आईएसबीटी, गुरुद्वारा गुरु का ताल व सिकंदरा छह एलिवेटेड स्टेशन सहित कुल 14 किमी में 13 मेट्रो स्टेशन बनेंगे।