{"_id":"61778ef55ff676740104c00e","slug":"school-van-fell-into-a-deep-pit-in-fatehpur-sikri-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में हादसा: पानी से भरे गहरे गड्डे में गिरी स्कूल वैन, ग्रामीणों ने बच्चों को सुरक्षित बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में हादसा: पानी से भरे गहरे गड्डे में गिरी स्कूल वैन, ग्रामीणों ने बच्चों को सुरक्षित बचाया
Tue, 26 Oct 2021 10:48 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:48 AM IST
सार
आगरा के फतेहपुर सीकरी में मंगलवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन गहरे गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही है कि पास के गांव के ग्रामीणों ने समय रहते सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
गड्डे में गिरी स्कूल वैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा होने बच गया। यहां बच्चों को स्कूल लेकर जा रही वैन पानी से भरे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में वैन से बच्चों को निकाला। इसके बाद वैन को गड्ढे से बाहर निकाला गया। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आगरा की सीमा से सटे भरतपुर जिले के गांव नगला जानू स्थित मनीष पब्लिक स्कूल की वैन मंगलवार सुबह तकरीबन आठ बजे बच्चों को लेकर गांव घोरोली से उत्तू मार्ग पर होकर जा रही थी। इसी दौरान वैन अनियंत्रित होकर गांव नगला उत्तू के पास ही सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
प्रेमी ने उतारा मौत के घाट: हत्या के बाद गद्दे में बांधा शव, पांच किलोमीटर दूर बाइक से लाकर फेंका, ऐसे खुला खौफनाक हत्याकांड
विज्ञापन
घटनास्थल पर गांव उत्तू के प्रधान थान सिंह ग्रामीणों के साथ पहुंच गए। ग्रामीण आनन-फानन में गड्ढे में उतरे और सबसे पहले वैन में सवार बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद वैन को बाहर निकलवाया गया। घटना के वक्त वैन में 11 बच्चे सवार थे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बचा लिया। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई। हादसे का शिकार हुई स्कूल वैन आगरा के नंबर की है। उसका नंबर यूपी 80 डीई 1117 है। पुलिस ने घटना के संबंध में स्कूली बच्चों से जानकारी जुटाई है। वैन चालक से भी पूछताछ की है। वाहन के कागजातों की जांच कर रही है।