फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl Murder And Threw On Railway Track Police Solved Case

प्रेमी ने उतारा मौत के घाट: हत्या के बाद गद्दे में बांधा शव, पांच किलोमीटर दूर बाइक से लाकर फेंका, ऐसे खुला खौफनाक हत्याकांड

Tue, 26 Oct 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 26 Oct 2021 12:03 AM IST
सार

रविवार को आगरा में सोहल्ला क्षेत्र में रेलवे लाइन पर एक युवती की लाश मिली थी। उसका धड़ अलग था। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से तस्वीर को शेयर किया और उसकी पहचान की। दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। जिसके बाद हत्या का राज खुला।
 

विज्ञापन
Girl Murder And Threw On Railway Track Police Solved Case
आगरा: पुलिस ने पकड़े हत्या के आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा सदर के सोहल्ला में हुई शिवपुरी की सोनम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो आरोपियों नीरज और उसके दोस्त दीपांशु को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि नीरज शादीशुदा है। उसके प्रेम संबंध सोनम से चल रहे थे। वह उसके साथ रह रही थी। शादी की जिद कर रही थी। विवाद में उसने सोनम का गला घोंट दिया। इसके बाद दोस्त की मदद से शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सके। घटना की जानकारी पर मृतका के परिजन आगरा आ गए।
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर मिली थी लाश
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पंवार ने बताया कि रविवार सुबह सोहल्ला में रेलवे लाइन पर एक युवती का शव मिला था। ट्रेन से उसकी गर्दन कट गई थी। सिर धड़ से अलग पड़ा था। लाइन के पास ही दो बोरे पड़े थे। मृतका की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया गया। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि शव मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी सोनम (22) पुत्री अवतार सिंह का है। वह दुर्गेश पुरम, धनौली निवासी नीरज उर्फ मटरू के साथ रहती थी। पुलिस ने रात में नीरज को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में पता चला कि एक साल पहले सोनम को गांव का युवक बहलाफुसलाकर अपने साथ गुरुग्राम में ले आया। परिजनों ने सोनम की गुमशुदगी दर्ज करा दी। वह कोरियर कंपनी में काम करने लगी। नीरज भी कंपनी में काम करता था। वह शादीशुदा था। दो बच्चों का पिता भी है। आठ महीने पहले सोनम की नीरज से दोस्ती हो गई। बाद में प्रेम संबंध हो गए। सोनम उससे शादी करने की कह रही थी। इस कारण वो उसे आगरा ले आया। सोहल्ला में कमरा लेकर रहने लगा। दो सप्ताह पहले अपने गांव में ले आया। उसे दूसरे मकान में लेकर रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गद्दे में बांधकर रखा शव, पांच किलोमीटर दूर बाइक से लाकर फेंका
पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को शादी करने के लिए लेकर सोनम और नीरज में विवाद हो गया। नीरज ने विवाद में ही सोनम का गला घोंट दिया। लाश को ठिकाने लगाने के लिए अपने पड़ोसी दोस्त दीपांशु को बुलाया। दोनों गांव के ही व्यापारी से चीनी के दो बोरे लेकर आए। इसके बाद शव को गद्दे में लपेट दिया, जिससे लोग समझें कि गद्दा लेकर जा रहे हैं। गद्दे को पलंग की निवाड़ से बांध दिया। कसने के बाद बोरे में रख दिया। इसके बाद नीरज अपनी बाइक से पांच किलोमीटर तक बोरे को दोस्त के साथ लेकर आया। सोहल्ला में झांसी रेलवे ट्रैक पर बोरे से निकालकर फेंक दिया। ऐसे रखा कि सोनम का चेहरा ट्रेन की चपेट में आ जाए। मगर, उसकी गर्दन कट पाई और चेहरा बच गया। इससे उसकी पहचान हो गई। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है।

प्रेमिका की वजह से पत्नी छोड़कर गई थी
पुलिस की पूछताछ में नीरज ने बताया कि उसकी पत्नी इरादतनगर क्षेत्र की रहने वाली है। उसके प्रेम संबंध की भनक पत्नी को हो गई थी। इस पर घर में झगड़े शुरू हो गए। पत्नी दोनों बच्चों को साथ लेकर मायके में रहने लगी। इस पर ही वो सोनम को गांव में ले आया था।

सोशल मीडिया बनी मददगार 
शव मिलने के बाद पुलिस ने मृतका के चेहरे का फोटो खींचा था। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। पहचान करके कॉल करने के लिए लोगों से कहा था। इस पर सोहल्ला के कुछ लोग पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह युवती को जानते हैं। वह नीरज के साथ एक मकान में रहती थी। कुछ दिन पहले नीरज उसे अपने साथ लेकर चला गया था। इससे ही पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। इस मामले में जानकारी पर मृतका की मां रानी परिवार के लोगों के साथ आईं। मां ने मुकदमा दर्ज कराया। परिवार इतना गरीब है कि शव को गांव तक नहीं ले जा सकते थे। इस कारण आगरा में ही अंतिम संस्कार का फैसला लिया। 
संबंधित खबर...
आगरा: रेलवे लाइन पर मिली युवती की सिर कटी लाश, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed