फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School Timing Change Due To Dense Fog And Cold In Kasganj

Kasganj News: सुबह 10 बजे से खुलेंगे कक्षा आठ के सभी स्कूल, सर्दी के चलते प्रशासन ने जारी किया आदेश

Thu, 22 Dec 2022 05:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Dec 2022 05:27 PM IST
सार

अब कक्षा 8 तक के बच्चों को सुबह जल्द स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। इन कक्षाओं के सभी  स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे। सर्दी और कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने समय में बदलाव कर दिया है। 

विज्ञापन
School Timing Change Due To Dense Fog And Cold In Kasganj
कोहरे और ठंड में स्कूल जाते बच्चे।

विस्तार

कासगंज में सर्दी ने सितम ढहाना शुरू कर दिया है। सर्दी और कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी व निजी विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया है। अब कक्षा एक से आठ तक के स्कूल सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक खुलेंगे। उक्त निर्देशों का उल्लंघन करने पर स्कूल के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बढ़ रहा सर्दी का सितम 

मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। कई दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम पारा गिरकर सात डिग्री सेल्सियस तक आ चुका है। अभी तक परिषदीय स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चल रहा था। वहीं माध्यमिक स्कूल भी सुबह 9 बजे से ही खुल रहे थे। इसके अलावा मान्यता प्राप्त स्कूल भी सुबह जल्द ही खुल रहे थे। मान्यता प्राप्त स्कूलों के बच्चे सुबह 7 बजे स्कूल जाने के लिए घरों से निकल आते हैं। उनकी गाड़ियां जल्द ही बच्चों को लेने के लिए आ जाती है। ऐसे में बच्चे  ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाने के लिए मजबूर हो रहे थे। ठंड के चलते बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ने लगा। इस खतरे को देखते हुए शासन ने कक्षा 8 तक की कक्षाओं के संचालन का समय बदल दिया है। 
विज्ञापन

ये किया गया समया

बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने बताया कि 'सभी बोर्ड के शासकीय, अर्ध शासकीय एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 8 तक के बच्चों का शिक्षण समय बदल दिया गया है। इन कक्षाओं के बच्चों का शिक्षण कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed