फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   school, student, teachers

कम छात्र संख्या वाले स्कूलों में चलेगा ये अभियान

Mon, 13 Jan 2020 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
school, student, teachers
मैनपुरी। जिन परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने निर्देश जारी किए हैं। बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्र भेजकर ऐसे शिक्षकों की सूची मांगी गई है। इन स्कूलों में अभियान चलाकर शैक्षिक स्तर सुधारने और पंजीकरण बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। प्रथम चरण में शहरी क्षेत्र में यह अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए को जारी पत्र में कहा है कि जिन स्कूलों में 30 या इससे कम छात्र संख्या है उनकी सूची तैयार कराई जाए। ऐसे स्कूलों को चिह्नित कर इनमें तैनात शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाए। प्रशिक्षण के साथ ही इन स्कूलों की निगरानी भी बढ़ाई जाए। खंड शिक्षाधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाए कि हर महीने इस स्कूल के शैक्षिक स्तर का मापन किया जाए। स्वयं बीएसए भी ऐसे स्कूलों में पहुंचकर वहां के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों से बात करें जिससे कि छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके और छात्र संख्या भी बढ़ सके।
विज्ञापन

हर सप्ताह एआरपी की टीम देगी प्रशिक्षण
30 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों में शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए हर सप्ताह एआरपी की टीम भेजी जाएगी। यह टीम स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ ही यहां कार्यरत शिक्षकों को भी आधुनिक प्रणाली से शिक्षा व्यवस्था के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक संस्थाओं का भी लिया जाएगा सहयोग
ऐसे स्कूलों में प्रथम चरण शिक्षा का स्तर सुधारने के साथ ही दूसरे चरण में एक फरवरी से छात्र संख्या बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं व समाजसेवियों का भी सहयोग लिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर सामाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन भी स्कूलों में कराया जाएगा।

शासन की मंशा है कि परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में बेहतर सुधार हों। इसी के तहत कई योजनाओं व कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिन्हें पूरा कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विजय प्रताप सिंह बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed