फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School owner driving car wearing helmet in Agra

UP: ट्रैफिक पुलिस की ऐसी गलती...स्कूल संचालक के उड़ गए होश, हेलमेट पहनकर चलानी पड़ रही कार; जानें पूरा मामला

Tue, 09 Dec 2025 12:10 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 09 Dec 2025 12:10 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर की सड़कों पर एक स्कूल संचालक हेलमेट पहनकर कार चला रहा है। इसके पीछे वजह भी हैरान कर देने वाली है। 

विज्ञापन
School owner driving car wearing helmet in Agra
हेलमेट पहनकर कार चला रहा चालक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के लोहामंडी के नगला गंगाराम निवासी स्कूल संचालक गुलशन केन कार लेकर दीवानी की ओर नहीं गए, इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस के कैमरों ने उनकी कार का चालक के हेलमेट नहीं पहनने पर 1100 रुपये का चालान कर दिया। कार स्वामी ने पूर्व स्वामी से कार का रजिस्ट्रेशन अपने नाम कराने के लिए आरटीओ में आवेदन किया था। चालान लंबित होने के कारण आरटीओ ने ट्रांसफर करने से मना कर दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर वे 12 दिनों से हेलमेट पहन कर कार चला रहे हैं।
विज्ञापन


गुलशन केन ने बताया कि वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बाद घर पर ही स्कूल संचालित करते हैं। तमाम छात्रों को वह कानून का पालन करने की सीख देते हैं। यातायात पुलिस ने उनकी कार का ऑनलाइन चालान कर दिया। उन्होंने कुछ समय पहले दोस्त निखिल खंडेलवाल से कार खरीदी है। आरटीओ में रजिस्ट्रेशन अपने नाम कराने के लिए आवेदन किया हुआ है। 
विज्ञापन

 

आरटीओ ने कार ट्रांसफर करने से मना करते हुए चालान लंबित होने की जानकारी दी। सरकारी एप पर चालान की जानकारी की तो उनके होश उड़ गए। 26 नवंबर को एमजी रोड पर दीवानी के पास कार का 1100 रुपये का चालान चालक के हेलमेट पहने बिना ड्राइव करने के आरोप में किया गया था। 

इसके बाद से वह विरोध स्वरूप 12 दिनों से कार पर हेलमेट लगाकर चल रहे हैं। कोई पूछता है तो उसे चालान से बचने और पुलिस के कानून को मानने के लिए कहते हैं। मामले पर डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि मामला उनके पास नहीं आया है। शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-UP: 'अगले कुछ दिन दावत भूल जाएं', SIR की समीक्षा में सीएम बोले- हर वोट ढूंढ-ढूंढकर मतदाता सूची में कराएं शामिल


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed