फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   school manager commits suicide by hanging sari

विद्यालय प्रबंधक ने पत्नी की साड़ी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

Mon, 07 Jun 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
school manager commits suicide by hanging sari
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कनिकपुर निवासी विद्यालय प्रबंधक ने पत्नी की साड़ी का फंदा लगाकर रविवार रात आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक गांव की एक युवती की फर्जी टीसी बनाकर कोर्ट में लगाई गई थी। जिसका जवाब देने के लिए प्रबंधक की प्रधानाध्यापिका पत्नी को तलब किया गया था। प्रबंधक इस बात से आहत थे।
विज्ञापन

वीरांगना अबंतीवाई विद्यालय करतला के प्रबंधक राजकुमार उर्फ राजू (40) निवासी कनिकपुर ने विद्यालय के पीछे पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया और पुलिस को खबर देकर शव को नीचे उतारा गया। मृतक के साढू प्रेमचंद्र निवासी नगला लायक का कहना है कि वह भी विद्यालय में शिक्षण कार्य करते हैं। विद्यालय के नाम से फर्जी टीसी तैयार करके क्षेत्र के ही एक गांव की युवती के परिजनों ने कोर्ट में दाखिल कर दी थी। युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई थी और उसके परिजन नाबालिग दिखाकर युवक पर कार्रवाई करना चाहते थे।
विज्ञापन

पिछली तारीख पर एटा की ही एक कोर्ट में राजकुमार को हाजिर होना पड़ा। उनके बयान दर्ज कर न्यायाधीश ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीना देवी को सोमवार को अदालत में तलब किया। प्रधानाध्यापिका राजकुमार की पत्नी हैं। उस दिन से राजकुमार परेशान बने हुए थे। प्रेमचंद्र का आरोप है कि रविवार को कुछ लोग विद्यालय भी गए थे, जो संभवत: युवती के परिजन थे। अदालत में टीसी सही बताने का दबाव बना रहे थे। थाना प्रभारी केएल मीना ने बताया कि परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित जानकारी या आरोप नहीं दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अगर कोई तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed