फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School manager accused of embezzling vehicle fare, complaint filed in police station

Agra News: स्कूल प्रबंधक पर वाहन किराया हड़पने का आरोप, थाने में दी तहरीर

Wed, 11 Feb 2026 09:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
School manager accused of embezzling vehicle fare, complaint filed in police station
पिनाहट। थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के गांव चंडीगढ़ शाला निवासी एक व्यक्ति ने स्कूल प्रबंधक पर वाहन का बकाया किराया न देने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना पिढ़ौरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ शाला निवासी विद्याराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी ईको कार को गांव बरपुरा के पास कॉलेज मे प्रबंधक को किराये पर दी थी। दोनों के बीच तय हुआ था कि प्रत्येक माह की 2 तारीख को भुगतान किया जाएगा। वाहन जुलाई माह से संचालित हुआ और दिसंबर में बंद कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि जुलाई, अगस्त और सितंबर माह का भुगतान कर दिया गया, जबकि अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर माह का किराया बकाया है। जब उन्होंने बकाया राशि मांगी तो आरोपी ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी पिढ़ौरा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed