फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   school

जिले के 237 स्कूलों की बदलेगी दशा और दिशा

Sun, 02 Aug 2020 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
school
मैनपुरी। शिक्षा के सुधार के लिए जिले में 237 स्कूलों को कंपोजिट (संविलियन) विद्यालय घोषित किया गया है। इसके माध्यम से परिषदीय स्कूलों में शिक्षा के साथ-साथ व्यवस्थाएं भी बदली-बदली नजर आएंगी। निदेशक बेसिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध निर्देश जारी करने के साथ 1.18 करोड़ की धनराशि भी भेजी है।
विज्ञापन

शासन ने कंपोजिट स्कूलों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए ग्रांट भी भेज दी गई है। 50 हजार तक की धनराशि से व्यवस्थाओं को कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में 10 महीने पहले कंपोजिट स्कूलों की सूची जारी की गई थी, लेकिन विद्यालय अलग-अलग ही संचालित हो रहे थे। शासन के निर्देश के बाद बीएसए ने जिले में सभी 237 कंपोजिट स्कूलों के संचालन के निर्देश दिए हैं। निदेशक बेसिक शिक्षा परिषद ने कंपोजिट स्कूलों में 17 बिंदुओं पर व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए हैं। इनमें से आठ बिंदुओं पर सभी को अभी कार्य करना होगा। शेष पर जरूरत के अनुसार व्यवस्थाएं करनी होंगी। व्यवस्थाओं के लिए 1.18 करोड़ की धनराशि भेज दी गई है।
विज्ञापन

ये व्यवस्थाएं करनी होंगी
- स्वच्छता सामग्री
- अनुरक्षण सामग्री
- रंगाई-पुताई की व्यवस्था
- पेंटिंग की व्यवस्था
- फर्स्ट एड बॉक्स
- अग्निशमन यंत्र
- स्टेशनरी
- टाट-पट्टी आदि सामग्री
क्या है कंपोजिट स्कूूल
कंपोजिट स्कूल के अंतर्गत एक ही प्रांगण में संचालित सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को एक ही स्कूल माना गया है। इनमें कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई एक समय सारिणी के साथ की जाएगी। कंपोजिट स्कूल का एक ही प्रधानाध्यापक होगा और उसी की देखरेख में कक्षा-एक से आठ तक की कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस विकास खंड में कितने विद्यालयों का हुआ संविलियन
बरनाहल - 21
बेवर - 30
घिरोर - 34
जागीर -03
करहल - 31
किशनी - 31
कुरावली - 30
मैनपुरी - 31
सुल्तानगंज - 26
- जिले में जुलाई से सभी कंपोजिट स्कूलों का संचालन शुरू करा दिया गया है। शासन और विभागीय निर्देशों पर व्यवस्थाएं भी शुरू कर दी गई हैं। शीघ्र ही ये विद्यालय बदले हुए नजर आएंगे। - विजय प्रताप सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed