फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   school , larning out cuum examinition

लर्निंग आउट कम परीक्षा के लिए संकुल केंद्र पर पहुंचे प्रश्नपत्र

Thu, 07 Nov 2019 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
school , larning out cuum examinition
07एमएनपी-02-परिषदीय स्कूलों में लर्निंग आउट कम परीक्षा का आयोजन, सुबह 10:30 बजे से, फोटो - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले के 1503 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को लर्निंग आउट कम परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। परीक्षा में 50635 परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा को छह जोन में बांटा गया है। गुरुवार को प्रश्नपत्र संकुल केंद्रों पर उपलब्ध करा दिए गए। वहीं नोडल अधिकारियों को ओएमआर शीट पर परीक्षा कराने का प्रशिक्षण बीआरसी केंद्रों पर दिया गया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी की निगरानी में लर्निंग आउट कम परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा में कक्षा पांच से आठ तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। जिले में परीक्षा के लिए 1503 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गुरुवार को डायट प्राचार्य नरेंद्र पाल सिंह ने खंड शिक्षाधिकारियों को संकुल केंद्र पर प्रश्न पत्र पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंप दी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों को छह जोन में विभाजित किया गया है। सभी उपजिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती दी गई है। इसके अतिरिक्त विकास खंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी को भी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
लर्निंग आउट कम परीक्षा के लिए गुरुवार को जिले के सभी बीआरसी केंद्रों पर नोडल अधिकारियों को ओएमआर शीट पर परीक्षा कैसे कराई जाएगी का प्रशिक्षण दिया। राजकीय कॉलेजों के शिक्षकों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने डीसी धीरेंद्र प्रताप सिंह से परीक्षा की अंतिम तैयारियों को फीड बैक भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed