{"_id":"5fc24a7a8ebc3e9bb925adaf","slug":"school-inspection-mainpuri-news-agr469737373","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे पांच-पांच स्कूलों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे पांच-पांच स्कूलों का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए जा रहे कार्य और मध्याह्न भोजन योजना की हकीकत जांचने के लिए निरीक्षण की जिम्मेदारी जिला स्तरीय अधिकारियों को सौंपी गई है। उन्हें एक-एक ब्लॉक आवंटित किया गया है। साथ ही अधीनस्थों को न्याय पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य विकास अधिकारी को भी जिले भर में कहीं भी पांच स्कूलों के निरीक्षण का जिम्मा दिया गया है।
जिले के नौ ब्लॉकों में दो हजार से अधिक परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए जा रहे काम और मध्याह्न भोजन योजना की जांच के लिए शासन ने आदेश दिए हैं। आदेश में टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को पांच-पांच स्कूलों के निरीक्षण करने के लिए कहा गया है। आदेश आने के बाद जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने जिले के कुल नौ ब्लॉकों में नौ जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। ये अधिकारी आवंटित ब्लॉक के पांच स्कूलों का निरीक्षण कर ऑनलाइन प्रेरणा एप पर ही रिपोर्ट देंगे।
इसके साथ ही जिले की 80 न्याय पंचायतों पर भी अधनीस्थों को जिम्मेदारी दी गई है। वे भी प्रत्येक न्याय पंचायत के पांच स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी को भी स्कूलों का निरीक्षण करना होगा। हालांकि उनके लिए कोई बाध्यता नहीं होगी। वे जिले में कहीं भी पांच स्कूलों का निरीक्षण कर सकेंगी।
विज्ञापन
-----
अधिकारियों को आवंटित ब्लॉक
मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया-संपूर्ण जिला
परियोजना निदेशक सुरेश चंद्र मिश्रा-बेवर
जिला विकास अधिकारी पीके राय-सुल्तानगंज
समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह-नगर क्षेत्र
डीपीआरओ स्वामीदीन-जागीर
डीपीओ अरविंद कुमार-बरनाहल
बीएसए विजय प्रताप सिंह-मैनपुरी
डीएसओ यूआर खान-कुरावली
सीएमओ डॉ. एके पांडेय-किशनी
डिप्टी सीएमओ आरपी सिंह-घिरोर
वर्जन
स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प और माध्यह्न भोजन योजना के निरीक्षण के लिए ब्लॉकवार अधिकारी तैनात किए गए हैं। वे पांच-पांच स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी जिले में कहीं भी पांच स्कूलों का निरीक्षण कर सकेंगी।
महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम।